Advertisement

छापेमारी के दौरान नगर पालिका ईओ और कर्मचारियों को बनाया बंधक, आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

मोहित जौहरी@express views

पीलीभीत।प्रतिबंधित प्लास्टिक की मौजूदगी होने की सूचना मिलने पर पहुँची नगर पालिका ईओ को ट्रांसपोर्ट व्यापारी और उसके कर्मचारियों ने छापेमारी के दौरान बंधक लिया औऱ उनके साथ अभद्रता की। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छुड़वाया। एक महिला सहित दो को हिरासत में लेते हुए चार नामजद व 12 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

नगरपालिका ईओ की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों पर विभिन्न धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया है।जानकारी अनुसार, बुधवार को नगर पालिका ईओ निशा मिश्रा को सूचना मिली कि विक्रम ट्रांसपोर्ट चुंगी चौराहा निकट बरेली गेट पर अवैध प्रतिबंधित प्लास्टिक की पन्नी काफी भारी मात्रा में है इस सूचना पर वे कर्मचारियों के साथ विक्रम ट्रांसपोर्ट नगर बरेली गेट पर पहुंची। जहां उन्होंने मौके पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन विक्रम ट्रांसपोर्ट के बरामदे में पाई। ईओ निशा मिश्र ने बताया कि जब वे कर्मचारियों के साथ प्रतिबंधित पॉलिथीन को ट्रैक्टर ट्राली में रखवा रही थी तभी ट्रांसपोर्ट के मालिक विक्रम जायसवाल ,अतुल जायसवाल ,अनुभव ,रिया सूरी निवासी ने उनके साथ अभद्रता व बदसलूकी की। और पॉलिथीन भरने से रोकते हुए सरकारी काम में बाधा डालने लगे। और 10 से 15 लोगों के साथ मेनगेट बन्द कर उनको बंधक बना लिया।
जिस पर पुलिस ने विक्रम जैसवार, अंशु जैसवार, अनुभव अग्रवाल , रिया सूरी पर धारा 147,188,269,270,332,353,504,506,342,3,4 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

Express views

Recent Posts

पशुपतिनाथ मंदिर में साधकों ने किया प्राणायाम

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के तहत जनपद में योग की अलख जगाने के लिए लगातार…

22 mins ago

शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, एसडीएम ने लेखपाल हृदेश चंद्र को किया निलंबित

बरेली/आंवला। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और ढुलमुल रवैया अपनाने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ…

3 hours ago

योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ की धूम: रोहिलखंड आयुर्वेदिक कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह शुरू

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रोहिलखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के स्वस्थवृत्त…

18 hours ago

सनसनी: खेत में मिला युवक का अधजला शव, पहचान मिटाने की खौफनाक साजिश।

मर्डर कर लाश को फूंकने की आशंका, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम बरेली सिरौली।थाना क्षेत्र…

20 hours ago

5 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए संग्रह अमीन

बरेली । एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को सदर तहसील की कैंटीन से एक संग्रह…

23 hours ago

IGRS शिकायतों के फर्जी निस्तारण पर बड़ी गाज, दो लेखपाल निलंबित

बरेली। मुख्यमंत्री संदर्भ और आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर आने वाली जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही…

24 hours ago