@express views
पीलीभीत। भूमाफियाओं द्वारा विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन द्वारा पिछले एक माह में ज़िले में नियमानुसार कार्यवाही की गई है किन्तु बाबजूद इसके भूमाफ़ियाओं के हौसले बुलंद हैं।
अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों की शिकायत करते हुए आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव शशांक मिश्र ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञात हो मीडिया में भूमाफियाओं के द्वारा अवैध कॉलोनी विकसित करने की खबरों को लेकर जिला प्रशासन हरकत में आया है और यथोचित कार्यवाही भी की गयी किन्तु भूमाफियाओं के सत्ताधारी नेताओं से सांठ गांठ होने के कारण हौसले इतने बढ़ गए हैं कि प्रशासनिक कार्यवाही भी उनके अवैध कार्यों को रोकने में नाकाम दिख रही है।
भूमाफियों द्वारा विकसित की जा रहीं पूरनपुर रोड स्थित सड़ा चौकी के समीप रामेश्वरम कालोनी, चंदोई स्थित व अन्य कॉलोनीयों के कालोनाइजरों की आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव शशांक मिश्र ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…
बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…
विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…
बरखेड़ा। विदेश में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब…
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। स्थानीय थाना पुलिस ने करीब दो सप्ताह पहले कस्बे की हुसैनी मस्जिद…
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)।थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर धनेटा फाटक के पास एक दर्दनाक…