मोहित जौहरी@express views
पीलीभीत।अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्यवाही को लेकर प्रशासन के तेवर कड़े है। पिछले एक माह में प्रशासन द्वारा अवैध प्लाटिंग पर नियमानुसार कार्यवाही भी की गई है किन्तु भूमाफ़ियाओं के हौसले पस्त करने के लिये शायद इतनी कार्यवाही उचित नही है।
ज्ञात हो मीडिया में भूमाफियाओं के द्वारा अवैध कॉलोनी विकसित करने की खबरों को लेकर जिला प्रशासन हरकत में आया और यथोचित कार्यवाही भी की किन्तु भूमाफियाओं के सत्ताधारी नेताओं से सांठ गांठ होने के कारण हौसले इतने बढ़ गए हैं कि प्रशासनिक कार्यवाही भी उनके अवैध कार्यों को रोकने में नाकाम दिख रही है।
बता दें कि पूरनपुर रोड स्थित सड़ा चौकी के समीप रामेश्वरम कालोनी जो कि सरकारी तालाब को पाटकर विकसित की जा रही है मीडिया खबरों और शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए उस पर रोक लगाते हुए जिला प्रशासन ने रोक लगा दी थी किन्तु रोक के बाबजूद रामेश्वरम कॉलोनी में प्लॉटों की बिक्री जारी है। प्राप्तजानकारी अनुसार कुछ सफेद पोशों के आशीर्वाद के चलते भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
वहीं आपको बता दें शहर में चंदोई स्थित भूमि पर भी एक कॉलोनी के निर्माता भूमाफिया प्रशासनिक कार्यवाही को ठेंगा दिखाते हुए कुछ तथाकथित पत्रकारों और सत्ताधारी नेताओं के संरक्षण में अवैध कॉलोनी विकसित करते हुए प्लॉटिंग कर रहे हैं। अब देखना ये है कि प्रशासन इन भूमाफियाओं पर पूर्व की भांति कार्यवाही करेगा या कोई अन्य सख्त कदम प्रशासन द्वारा उठाया जाएगा।
बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…
बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…
बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…