@express views desk
गुजरात में मंत्री के बेटे को लॉकडाउन के उल्लंघन पर फटकार लगाने वाली सुनीता यादव पर अब मुश्किलें बढ़ने लगीं हैं । सुनीता पर तीन तीन जांचे शुरू हो गईं हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर उनको भरपूर समर्थन लोगों का मिल रहा है।ज्ञात हो कि सुनीता यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर आजकल छाया हुआ है। जिसमे वो कोरोना सम्बन्धित नियमों का उलंघन करने पर एक मंत्री के बेटे को फटकारती नजर आतीं हैं। लेकिन अब उनके खिलाफ ही जांच का सिलसिला शुरू हो चुका है, एक नहीं सुनीता यादव के खिलाफ तीन-तीन जांच शुरू कर दी गई हैं। जिस पर सोशल मीडिया पर इसके लिए गुस्सा भी फुट रहा है, लोग खुलकर सुनीता के साथ आ रहे हैं।
उन्होंने इस्तीफे का दावा किया है। लेकिन सुनीता के इस्तीफे पर अभी स्थिति साफ नही है। वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने कहा है कि सुनीता से पूछताछ अभी भी जारी है। तकनीकी रूप से फिलहाल वह इस्तीफा नहीं दे सकतीं।
सुनीता के ऊपर आरोप लगा है कि वह लोगों को सड़क पर उठक-बैठक कराती थीं। इस बात को लेकर उसके खिलाफ जांच शुरू की गई हैं। वहीं दूसरा आरोप उनके ऊपर बीते 9 जुलाई से अपनी ड्यूटी से गायब होने का लगा है। इसके अलावा उसके खिलाफ मंत्री के बेटे को फटकार लगाने की जांच पहले से चल रही है। इस तरह अब उनके खिलाफ कुल तीन चीजों की जांच बैठा दी गई है।
बात दें कि सुनीता यादव ने गुजरात सरकार में राज्य मंत्री कुमार कनानी के बेटे की कार को रोका था। बताया गया था कि बेटा अपने दोस्तों के साथ सूरत में लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करके घूम रहा था। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में जमानत मिल गई। इस दौरान सुनीता ने एक वीडियो बनाया था जो वायरल हो गया।
पीलीभीत। जिला सहकारी बैंक के वर्तमान सभापति सत्यपाल गंगवार की पत्नी और राजनीति के क्षेत्र…
बरेली: थाना नवाबगंज पर निरीक्षक अपराध के पद पर कार्यरत निरीक्षक जयपाल सिंह के विरुद्ध…
बरेली। बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस के…
रिपोर्ट:विनय सक्सेना पीलीभीत। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक द्वारा नाबालिग छात्रा…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। नगर पंचायत बरखेड़ा की कार्यप्रणाली और अधूरे पड़े निर्माण कार्य एक बार फिर…
पीलीभीत। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को एक निर्णायक कार्रवाई…