Advertisement

home

बीट गॉर्ड ने अफसर को सिखाया सबक, लगाई फटकार और शिकायत दर्ज की।

@desk


अपने शायद ही कहीं सुना होगा कि सिपाही ने अपने से बड़े अधिकारी को कानून का सबक पढ़ाते हुए उसके विरुद्ध शिकायत दर्ज करने की हिम्मत दिखाई हो. लेकिन छत्तीसगढ़ में एक बीट गार्ड ने ऐसी हिम्मत दिखाई कि फिल्म ‘सिंघम’ का एक सीन याद आ गया .

जानकारी अनुसार, छत्तीसगढ़ में कटघोरा क्षेत्र में बांकीमोंगरा में बांस बाड़ी के अंदर बांस काटने को लेकर रेंजर और बीट गार्ड में जमकर हंगामा हो गया. अपने अधिकारी को बीट गार्ड ने खूब खरी खोटी सुनाई. इसके बाद बीट गार्ड ने रेंजर सहित 11 मजदूरों के खिलाफ पंचनामा तैयार कर वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया.
बतादें, बीट गार्ड ने इससे पहले दोनों अधिकारियों को दस्तखत करने के लिए बुलाया था लेकिन अधिकारी आने में आनाकानी करने लगे. इस पर बीट गार्ड ने कहा, ‘आप अधिकारी होंगे, यहां पर यहां बांस काटने के आरोपी हो मैं केस दर्ज करके रहूंगा. मीडिया खबर के अनुसार शुक्रवार को जंगल में अवैध तरीके से बांस काटने के केस में बीट गार्ड शेखर रात्रे ने रेंजर को कड़े आवाज़ में कहा, ‘मैं इस बीट का प्रभारी हूं. मेरी जानकारी के बिना कैसे बांस की कटाई की गई. थ्री स्टार लगाते हो और नियम पता नहीं, नियम कानून पता है या नहीं. रिजर्व फॉरेस्ट एरिया में बांस कटाई का. बताया जा रहा है कि रेंजर के द्वारा यहां पर अवैध कटाई करवाई जा रही थी. शेखर ने कहा, ‘मैंने पंचनामा बनाकर आरक्षित वन में धारा 26 /1 के तहत कार्रवाई की है. धारा 52 के तहत जब्त किया गया है. वहीं वनरक्षक रामकुमार यादव ने कहा रेंजर के आदेश पर बांस की कटाई की जा रही थी.

Express views

Recent Posts

बरेली: शिक्षक के डांटने पर भड़के युवकों का पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…

5 hours ago

जर्जर विद्युत पोलों की हुई मरम्मत से टला बड़ा हादसा, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

​बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…

5 hours ago

हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर लदी पिकअप की टक्कर से महिला गंभीर घायल

​बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…

5 hours ago

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

1 day ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

1 day ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

1 day ago