Advertisement

रकम वापस मांगने पर दी जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी,

@express views

पीलीभीत ।मामला थाना सुनगढ़ी स्थित क्षेत्र का है जहाँ देनदार ने लेनदार द्वारा रुपये वापस मांगने पर उल्टा लेनदार को ही झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,मोहल्ला थान सिंह निवासी भद्र पाल गंगवार ने बीसलपुर निवासी कृष्ण कुमार मौर्य को कुछ समय पहले 175000 रुपये उधार दिए थे । जिस पर कृष्ण कुमार मौर्या ने जल्द पैसा वापस करने की बात करते हुए एक चेक भी उतनी ही रकम का दिया था। रकम वापसी की समय सीमा निकल जाने के बाद जब भद्रपाल ने चेक नियत तिथि पर बैंक में लगाया तो चेक बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने की बात जब उन्होंने कृष्ण कुमार से कही तब कृष्ण कुमार ने भद्रपाल को बसुंधरा कालोनी बुलाया वहां पर पहले से ही कृष्ण कुमार की सहयोगी मौजूद थी। जब भद्रपाल ने पैसे की बात की तब कृष्ण कुमार की सहयोगी ने भद्रलाल को चप्पल से मारना शुरू कर दिया और उस पर छेड़ छाड़ का मुकदमा करवाने की धमकी देने लगी। वहीं कृष्ण कुमार भी मौके पर भद्रपाल को पीटने लगा।

पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है किंतु अभी तक पीड़ित न्याय की गुहार लिये इधर उधर घूमता फिर रहा है।

Express views

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान, योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने पर जोर

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…

6 hours ago

भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…

7 hours ago

मां की अस्थियां गायब होने से मचा हड़कंप, पुलिस से शिकायत

  बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित…

7 hours ago

पैतृक जमीन पर मकान बनाने को लेकर विवाद, दंपती से मारपीट

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम कुरैया नवदिया निवासी महिला ने पुरानी पैतृक जगह पर दोबारा मकान…

7 hours ago

अमरिया में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़

भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा मोहित जौहरी@express views अमरिया…

8 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

1 day ago