Advertisement

स्कूल में भर रहा नाली का गंदा पानी, भाजपा नेता ने की उच्च अधिकारियों से शिकायत।

सूरज मौर्या@express views

पीलीभीत ।जनपद के पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुआ गुंन्दे में गांव की नालियों का गंदा पानी काफी समय से स्कूल में भर रहा था। जिससे गंदगी फैल रही है। इसके बाद वही नाली का गंदा पानी मेन रोड पर चलने लगा है। जिससे ग्राम वासियों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है। व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत गांव में संक्रमित रोगों की दवाइयों का छिड़काव होना था। जांच होनी थी। वह कुछ भी नहीं हुआ। इससे स्पष्ट है कि सरकार के द्वारा चलाये गए स्वच्छ भारत मिशन की व सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ती नजर आ रही है। एक तरफ कोरोना वायरस से पूरा देश जंग लड़ रहा है। व इससे बचने के लिए सरकार साफ सफाई रखने के लिए जागरूक कर रही है। वही महुआ गाँव मे स्कूल में भरा गंदा पानी बीमारियों को दावत दे रहा है। इस समस्या के समाधान करने के लिए गाँव के ही अचलेंद्र मिश्रा ने गाँव के प्रति एक कदम उठाया ।जिससे इस समस्या का समाधान हो सके। इसके बाद भाजपा मंडल महामंत्री पूरनपुर अचलेंद्र मिश्रा अचल ने इस सम्बंध में जिला अधिकारी से शिकायत की। तो जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत में मौके पर पहुँच कर मौका मुआयना किया। गांव का गंदी नाली का पानी रोड पर देखा। इसके बाद भी अचलेंद्र मिश्रा का कहना है कि मौके पर पहुँचे अधिकारियों ने उस समस्या का समाधान नहीं कर पाया और समस्या के समाधान किये बिना ही लौटने का आरोप भाजपा नेता अचलेंद्र मिश्रा ने लगाया है।

Express views

Recent Posts

ईडी का मोबाइल कारोबारी के आवास पर छापा, कारोबारियों में मचा हड़कंप

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र मारवाड़ीगंज इलाके में सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मोबाइल…

15 hours ago

गैर समुदाय का युवक, युवती के घर घुसा, लव जिहाद की चर्चा

युवती के परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा   रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा। गैर समुदाय…

2 days ago

खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

​रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा : बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने…

2 days ago

चोरों का आतंक: बंद घर से लाखों के गहने और कीमती सामान चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

​बरखेड़ा: बरखेड़ा कस्बे में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा…

2 days ago

पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई,हवाला कारोबार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश,दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से 35 लाख रुपये नकद,चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद बरेली।…

3 days ago

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत बनी नरक। जनता बेहाल जिम्मेदार बेखबर

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की हालत दिन व दिन बदतर होती जा रही है। कस्बे…

4 days ago