Advertisement

फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स भी करे खुद की सुरक्षा:सीएमओ

@desk:कोरोना जैसी आपदा के समय में संक्रमित रोग के इलाज बाद देखभाल में जुटे फ्रंटलाइन वॉरियर्स को भी अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखना जरूरी है ताकि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को सेहतमंद बनाने के साथ ही उनको नई जिंदगी दे सकें इलाज में जुटे चिकित्सक, नर्स, आशा, एएनएम, लैब टेक्नीशियन, एंबुलेंस के कर्मचारी व अन्य इस वक्त अपने घर परिवार के साथ ही खुद की परवाह किए बगैर कई कई दिन लगातार ड्यूटी कर रहे हैं ऐसे में उनको अपना मनोबल ऊंचा करने के लिए और तनाव से बचने के लिए जरूरी है यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सीमा अग्रवाल का ।उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी दी है जिसको अपना कर फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स अपने को स्वस्थ रखने के साथ-साथ दूसरों को सुरक्षित भी रख सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कोई भी फ्रंटलाइन वर्कर ड्यूटी के मुताबिक अपनी एक दिनचर्या अवश्य तय कर ले ताकि लंबे समय तक करो ना के खिलाफ चलने वाली जंग में अपना योगदान दे सकें अनियमित दिनचर्या के चलते हमेशा थकान और ओवन महसूस होती है जिसका सीधा असर उनकी जिम्मेदारी पूर्ण कार्य पर पड़ सकता है।

रिश्तेदारों/दोस्तों से संपर्क में रहें जब भी वक्त मिले तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को फोन कर लीजिए और कुछ समय के लिए कोरोना से छोड़कर इधर-उधर की बातें कर लीजिए ऐसा करने से आपका तनाव कम हो जाएगा। नियमित व्यायाम और स्वस्थ आहार लें लंबे समय तक पूरी चुस्ती फुर्ती के साथ अपने कार्य करने के लिए जरूरी है कि प्रतिदिन कम से कम एक घंटा व्यायाम जरूर करें ध्यान और प्राणायाम से सारे तनाव दूर हो जाते हैं इसके अलावा अपने खानपान पर भी ध्यान दें और रोग प्रतिरोधक क्षमता शक्ति बढ़ाने वाले पदार्थों का सेवन करें गुनगुना पानी काला हर्बल टी और दूध में हल्दी मिलाकर भी पीना लाभकारी साबित हो सकता है।कोई दबाव महसूस कर रहे हैं तो उसके लिए खुलकर बात करें इन विषम परिस्थितियों में काम को लेकर या अपने कैरियर को लेकर किसी भी तरह का दबाव महसूस कर रहे हैं तो अपने दोस्तों साथियों या रिश्तेदारों के साथ खुलकर बात कीजिए इन सब से बात करने के दौरान कोई ना कोई तो आपकी समस्या का हल निकल ही आएगा यदि लंबे समय तक उसे लेकर चिंतित रहते हैं तो इसका असर आपके स्वास्थ्य और आपके काम पर पड़ेगा

Express views

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान, योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने पर जोर

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…

6 hours ago

भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…

7 hours ago

मां की अस्थियां गायब होने से मचा हड़कंप, पुलिस से शिकायत

  बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित…

7 hours ago

पैतृक जमीन पर मकान बनाने को लेकर विवाद, दंपती से मारपीट

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम कुरैया नवदिया निवासी महिला ने पुरानी पैतृक जगह पर दोबारा मकान…

7 hours ago

अमरिया में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़

भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा मोहित जौहरी@express views अमरिया…

8 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

1 day ago