Advertisement

ग्रामीणों ने रेलवे के निर्णय के खिलाफ किया विरोध

सूरज मौर्या@express views


पीलीभीत। रेलवे द्वारा सेहरामऊ जोगराजपुर रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 161 बंद करने के निर्णय से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया है। तहसील पूरनपुर के क्षेत्र सेहरामऊ जोगराजपुर में रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 161 को बंद करने के लिए रेलवे विभाग ने फरमान जारी कर दिया है। जिससे ग्रामीणों में रोष देखने को मिल रहा है। जबकि रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 161 तब से है ।जब से ज़िला पीलीभीत में रेलवे लाइन बिछायी गयी थी। सबसे बड़ी बात है कि रेलवे विभाग ने रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 161 पर गेट का कार्य व कर्मचारियों के रहने के लिए क्वाटर भी कम्पलीट कर लिया है। उसके बाद भी रेलवे प्रशासन ने गेट बंद करने का अचानक निर्णय ले लिया जिससे सेहरामऊ जोगराजपुर क्षेत्र के आस पास के समस्त ग्रामों के ग्रामवासियों में रोष व्याप्त हो गया है। करीब 20-25 ग्रामों का रेलवे क्रासिंग गेट नंबर 161 मुख्य रास्ता है। और थाना उत्तरी सेहरामऊ का भी यही मुख्य रास्ता है।दौलतपुर के ग्रामप्रधान राजेश कुमार ने बताया कि यह रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 161 हमारे पूर्वजों के समय से है और हम लोगों के खेत भी रेलवे क्रासिंग के पार हैं अगर यह रेलवे क्रासिंग बन्द हो गया तो समस्त क्षेत्रवासियों के लिए वहुत बड़ी समस्या खड़ी हो जायेगी तथा ग्रामवासियों को कई किलोमीटर घूमकर आना पड़ेगा और इसके अलावा कई ग्रामों का आवागमन भी वाधित होगा।क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों ने ज़िला पीलीभीत सांसद वरुण गांधी जी को ज्ञापन भेजा है और अब ग्रामवासी पीलीभीत सांसद वरुण गांधी जी से न्याय की गुहार लगा रहे हैं कि रेलवे क्रासिंग गेट नंबर 161 बंद न किया जाये। दौलतपुर के ग्राम प्रधान ने अपने गाँव के ग्रामीणों के साथ रेलवे क्रासिंग गेट पर पहुँचकर विरोध जताया। और कहा कि इस गेट को न बन्द किया जाए। विरोध करने वालो में दौलतपुर ग्राम प्रधान राजेश कुमार,गढ़ा कला ग्राम प्रधान मायाप्रकाश,ग्राम पंचायत हमीरपुर के ग्राम प्रधान ऋषिकांत शुक्ला, व हरिहरपुर के ग्राम प्रधान सुनील शुक्ला ने तमाम ग्रामीणों के साथ मिलकर इस गेट को न बन्द करने के लिए गुहार लगाई है।

Express views

Recent Posts

बरेली: शिक्षक के डांटने पर भड़के युवकों का पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…

4 hours ago

जर्जर विद्युत पोलों की हुई मरम्मत से टला बड़ा हादसा, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

​बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…

4 hours ago

हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर लदी पिकअप की टक्कर से महिला गंभीर घायल

​बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…

4 hours ago

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

1 day ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

1 day ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

1 day ago