Advertisement

नहीं रुक रहा है पीटीआर में अवैध कटान, जंगल में कई जगह कटे हुए पेड़ की बची हुई जड़ बरामद

मुकेश भारती@express views

पीलीभीत।जनपद में फैली हरे-भरे जंगल को अब रक्षक ने ही दीमक की तरह चाट में शुरू कर दिया है। तो बाहर वाले से क्या शिकवा मामला पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज की फैजुल्लागंज बीट का है। जहां पर से काफी लंबे समय से अवैध कटान की सूचनाएं अधिकारियों तक पहुंच रही थी। लेकिन मौके पर कटे पेड़ों की जड़ों के अलावा और कोई सबूत हाथ नहीं लग रहा है पिछले दिनों फैजुल्लागंज कंपार्टमेंट दो में कटे हुए पेड़ की तीन जड़े बरामद की थी।
इसकी जांच पूरनपुर एसडीओ प्रवीण खरे को दी गई थी जिसके बाद एसडीओ खरे ने जांच मुख्यालय पर सॉफ दी लेकिन इसके बाद अधिकारियों ने दोबारा जांच माला एसडीओ उमेश चंद्र राय को दी जिन्होंने अपना प्रतिनिधि एक वन्य दरोगा को बनाते हुए मौके पर भेजा और जांच शुरू कर दी है।

इधर मौके पर जाकर कटे हुए पेड़ों की जड़े बरामद की जिस पर एफडी ने सेक्शन अधिकारी वन दरोगा सुरेश पाल वर्मा का स्थानांतरण बराही से सामाजिक वानिकी में कर दिया। बुधवार को तराई कंपार्टमेंट 9 फैजुल्लागंज बिट में साथ शीशम के पेड़ और जड़ बरामद हुई जिससे वन विभाग में खलबली मच गई इधर बीती रात पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर को एक वन प्रेमी की सूचना मिली थी जिसमें बराही रेंज की मेनी चौकी के नजदीक एक झाले से बेशकीमती लकड़ी रात के अंधेरे में निकालें जाना थी इस पर डीडी ने दूसरे रेंज का स्टाफ लगाया था लेकिन देर रात तक वन विभाग का काफी बड़ा उड़न दस्ता छानबीन करता रहा लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। जबकि जंगल के अंदर से अवैध कटान कर लकड़ी बराबर बाहर निकाली जा रही है।
क्योंकि जंगल में जगह जगह कटे हुए पेड़ों की जड़ें इस चीज की गवाही दे रही है।

पीटीआर में चल रहे अवैध अवैध कटान पर अब राजनीति हावी होने लगी है जबकि एसडीओ की जांच में वन दरोगा दोषी पाए गए तो उन पर कार्यवाही के नाम पर सामाजिक वानिकी प्रभाग में स्थानांतरण कर दिया गया। वन दरोगा का स्थानांतरण पीटीआर में चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि सत्ताधारी राजनेताओं से सिफारिश करवा कर बड़े कार्रवाई से वन दरोगा बज गए जबकि इस मामले में निलंबित होना मात्र एक करवाई थी।
पिछले 6 सालों में कटन के कई मामले सामने आए जिसमें पूरे सिस्टम में से केवल एक को दोषी बनाते हुए निलंबित कर दिया गया जबकि कुछ गुनहगारों से जांच अधिकारी अपनी जेब गर्म कर देते हैं ऐसे में शक की सुई यहां आकर थम जाती है कि जो अधिकारी कटान खनन के मामले में पहले भी विवादित रहे हैं उन्हें पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अधिकारी कैसे क्लीन चिट दे देते हैं।
डीडी नवीन खंडेलवाल का इस मामले में कहना है की पूरे फैजुल्लागंज कंपार्टमेंट में कांबिंग की जा रही है तीन सौ से आठ सौ मीटर के दायरे में,जल्द ही हम बरामद हुई जड़ों के कटान के मामले में दोषियों को पकड़ कर जेल भेजेंगे और मिलीभगत कर रहे स्टॉप पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

बरेली: शिक्षक के डांटने पर भड़के युवकों का पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…

4 hours ago

जर्जर विद्युत पोलों की हुई मरम्मत से टला बड़ा हादसा, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

​बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…

4 hours ago

हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर लदी पिकअप की टक्कर से महिला गंभीर घायल

​बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…

4 hours ago

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

1 day ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

1 day ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

1 day ago