Advertisement

सशस्त्र सीमा बल ने पकड़ी किसानों की सब्सिडी वाली खाद की खेप

मुकेश भारती@express views

पीलीभीत /हजारा एसएसबी ने तस्करी कर नेपाल ले जाई जा रही किसानों की सब्सिडी वाली खाद और हार्डवेयर का सामान पकड़ लिया है। तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए हैं।
एसएसबी ने बरामद माल को कस्टम विभाग के हवाले किया है । इन दिनों भारत और नेपाल के बीच संबंधों में तनाव चल रहा है । 23 मार्च से लॉकडाउन से लेकर अब तक इंडो नेपाल बॉर्डर पर पूरी तरह सील है । दोनों ओर से आवागमन पर रोक है। किंतु बॉर्डर की खुली सीमा के चलते सब्सिडी वाली खाद तस्करों द्वारा नेपाल पहुंचा कर भारत के राजस्व को चूना लगा रहे हैं । पीलीभीत की 49 वीं वाहिनी एसएसबी बसही कंपनी इंचार्ज भेर जी सोडा ने बताया कि बीती रात करीब सवा दस बजे खाद की खेप नेपाल की ओर ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर एसएसबी जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय पिलर संख्या 202 के समीप नाकाबंदी कर तस्करों को घेर कर लिया। इस पर तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। इस दौरान एसएसबी में किसानों की सब्सिडी वाली 22 बोरी यूरिया खाद और हार्डवेयर का सामान की खेप बरामद कर ली है। एसएसबी ने बरामद माल की कीमत तिरेपन हजार रुपए का सीजर बनाकर कस्टम विभाग पलिया के हवाले किया है। नाकाबंदी के दौरान टीम में एसएसबी बसही के एसआई देशराज, एएसआई अशोक कुमार, कांस्टेबल रविकांत, गौरव कुमार, अमर और शेखर समेत आधा दर्जन जवान मौजूद रहे ।

Express views

Recent Posts

बरेली: शिक्षक के डांटने पर भड़के युवकों का पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…

4 hours ago

जर्जर विद्युत पोलों की हुई मरम्मत से टला बड़ा हादसा, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

​बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…

4 hours ago

हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर लदी पिकअप की टक्कर से महिला गंभीर घायल

​बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…

4 hours ago

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

1 day ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

1 day ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

1 day ago