@express views
पीलीभीत।गाज़ियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आज मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश सचिव शशांक मिश्रा ने पत्रकार की शिकायत पर कार्यवाही न करने बाले पुलिस अधिकारियों को पत्रकार की हत्या का जिम्मेदार मानते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी हत्या का मामला दर्ज कराने एवं हत्याकांड के मुख्य फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करके अभियोजन द्वारा फांसी की सजा दिलाने के लिए सिफारिश करने की मांग की गई है।
पत्रकार के पीड़ित परिवार को 10 लाख की जगह तत्काल 50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग करते हुए पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा गारंटी कानून बनाने की भी मांग की गई है।
बतातें चलें कि 20 जुलाई की देर रात गाज़ियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की बाइक सबार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी थी। उपचार के दौरान विक्रम जोशी की मौत हो गई। विक्रम जोशी का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ करने बाले मनचलों के खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर देकर आये थे। पुलिस और अपराधियों के गठजोड़ के कारण पुलिस ने पत्रकार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नही किया और आरोपियों की हौंसला आफजाई करने के लिए उन्हें अभयदान दे दिया। पुलिस की बेईमानी के कारण पत्रकार को अपने जीवन से हाँथ धोना पड़ा।
बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…
बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम कुरैया नवदिया निवासी महिला ने पुरानी पैतृक जगह पर दोबारा मकान…
भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा मोहित जौहरी@express views अमरिया…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…