Advertisement

एस एस हॉस्पिटल के डॉक्टर पर लगा आरोप, स्वस्थ व्यक्ति को बता दिया ह्रदय का गम्भीर मरीज

मोहित जौहरी@express views

पीलीभीत। डॉक्‍टर को धरती पर भगवान का दर्जा प्राप्त है। लेकिन जब वह किसी मरीज को गम्भीर बीमारी के बारे में गलत जानकारी दे तो उस डॉक्टर को क्या कहेंगे। मरीज की आधी जान तो उसी वक्‍त निकल जाती है जब उसको किसी गम्भीर बीमारी के बारे में जानकारी मिलती है। जरा सोचिए अगर कोई व्‍यक्ति पूरी तरह स्‍वस्‍थ हो उसे कह दिया जाए कि वह हार्ट की गम्भीर बीमारी से ग्रस्‍त है तो उस पर क्‍या गुजरेगी।
ऐसा ही एक मामला पीलीभीत जिले से सामने आया है। जहां एक निजी अस्‍पताल के डॉक्‍टर ने एक शख्‍स की जिंदगी को परेशानियों से भर दिया। निजी अस्‍पताल की लापरवाही से उसको आर्थिक ही नही बल्कि शारीरिक व मानसिक प्रताड़नाओ से भी गुजरना पड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 अगस्त को मोहल्ला मस्जिद पठानी निवासी कुनाल कनौजिया (41) सीने में दर्द होने की शिकायत पर गांधी स्टेडियम रोड स्थित एसएस अस्पताल के डॉ.प्रांजल अग्रवाल के पास गए। जहां डॉ.प्रांजल अग्रवाल ने पीड़ित कुनाल कनौजिया का ईसीजी , ईको सहित कई महंगी खून की जांचे कराई। ईको और ईसीजी करने के बाद डॉ.प्रांजल ने पीड़ित और उसके परिजनों को बताया कि वे हृदय रोग के गंभीर मरीज हैं , और कुनाल के हृदय की रक्त वाहिकाओं फट चुकी हैं , इसलिए उनके हृदय का मेजर ऑपरेशन होगा।

पीड़ित कुणाल कनोजिया (फाइल चित्र)

यह बात सुनकर पीड़ित के परिजन घबरा गए और वह कुनाल को लेकर बरेली पहुंचे , जहां डॉ. प्रांजल के द्वारा की गई जांचों के आधार पर उन्हें भर्ती करने से साफ इंकार कर दिया गया। फिर परिजन पीड़ित कुनाल को लेकर कैलाश हॉस्पिटल नोएडा पहुंचे।

कैलाश हॉस्पिटल नोएडा के डॉ. ने एसएस अस्पताल के पर्चों को देखकर ऑपरेशन करने के लिए परिजनों से 20 यूनिट ब्लड का इंतज़ाम करने सहित ऑपरेशन से संबंधित अन्य तैयारियां करने को कहा।लगभग सभी तैयारियां होने के बाद डॉ.ने ऑपरेशन करने से पूर्व कुनाल की एंजियोग्राफी कराई तो चौकाने वाला मामला सामने आया। पता चला कि कुनाल का हृदय एकदम स्वस्थ्य था और उन्हें हृदय संबंधी कोई भी बीमारी स्पष्ट नही हुई।

आपको बता दें पहले भी यह हॉस्पिटल कई बड़े मामलों में चर्चित रहा है। खून के काले कारोबार में इस अस्पताल के मालिक डॉ शिव कुमार अग्रवाल भी काफी चर्चित रहे है जोकि डॉ प्रांजल अग्रवाल के पिता है।

डॉ प्रांजल अग्रवाल

जब डॉ प्रांजल अग्रवाल से जब इस बारे में उनका खुद का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने इस मामले में किसी भी तरह की बात करने से इनकार कर दिया।

Express views

Recent Posts

बरेली: शिक्षक के डांटने पर भड़के युवकों का पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…

3 hours ago

जर्जर विद्युत पोलों की हुई मरम्मत से टला बड़ा हादसा, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

​बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…

3 hours ago

हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर लदी पिकअप की टक्कर से महिला गंभीर घायल

​बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…

3 hours ago

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

1 day ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

1 day ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

1 day ago