Advertisement

चौकी से चंद कदमो की दूरी पर लॉक डाउन में मिठाई कारोबारी करते रहे मिठाई की बिक्री, उड़ाई नियमो की धज्जियां

मोहित जौहरी@express views

पीलीभीत।कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में हाहाकार मचा है लेकिन नगर के कुछ दुकानदार लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नही आ रहे हैं कुछ दुकानदार, लोगों को अपने दुकान के आधे शटर बंद कर सामान बेच रहे है और मनमाफिक दाम वसूल रहे हैं। सरकार और प्रशासन भले ही लाख प्रयास कर लें इसके बाद भी दुकानदार शासन की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं।

रविवार को पीलीभीत के आसाम चौकी से चंद कदम पर स्थित बदनाम लस्सी एवम स्वीट सहित अन्य दुकानदार नियमो की धज्जियां उड़ाते दिखे। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का हर जगह हर जतन किया जा रहा है। जहां लॉकडाउन के चलते मेडिकल स्टोर के साथ आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने की छूट है। वहीं इसी छूट की आड़ में पीलीभीत शहर के आसाम चौराहा स्थित बदनाम लस्सी एवम स्वीट्स का शटर खुला रहा था। और सुबह से ही दुकान में मिठाई और नमकीन की बिक्री आधा शटर खोलकर की जाती रही । दुकान के आस पास की अन्य मिठाई की दुकाने भी खुली रहीं।

सम्बन्धित मामले की सूचना सिटी मजिस्ट्रेट को दी गयी जिस उन्होंने जांच करने की बात की है।
आसाम पुलिस चौकी से चंद कदमो की दूरी पर मिठाई कारोबारी का इस तरह खुले आम मिठाई बेचना साबित करता है कि पुलिस खुद ही अपने संरक्षण में अपने चहेतों पर मेहरबान होते हुए लॉक डाउन का उलंघन करवा रही है। अब देखना ये है कि आदेश का उल्लंघन करने के अपराध में बदनाम स्वीट और उसके आस पास के दुकान मालिकों पर क्या कोई कार्यवाही की जाएगी या नही?

Express views

Recent Posts

ई-रिक्शा व बाइक की भिड़न्त, दम्पत्ति घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत बीसलपुर मार्ग के गाजीपुरमुगल के पास रविवार को  दोपहर करीब एक बजे ई-रिक्शा और…

13 hours ago

बरेली :जिला जेल के बंदी की दिल्ली अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

बरेली। जिला जेल के बंदी की दिल्ली में इलाज के दौरान  मौत  हो गयी। जिससे…

13 hours ago

भैंस को चारा डालने गई महिला को जहरीले सांप ने डसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा, पीलीभीत।क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत…

14 hours ago

दो ट्रक आमने-सामने टकराये , ट्रक खाई में गिरा

​ बरखेड़ा :पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सिमरिया ताराचंद के पास आज सुबह एक भीषण…

14 hours ago

HRP डिग्री कॉलेज में भव्य विदाई समारोह, खुशी तिवारी बनीं मिस फेयरवेल व नदीम राजा बने मिस्टर फेयरवेल

बरखेड़ा,पीलीभीत।हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य…

2 days ago

गुरु गोरखनाथ मंदिर में चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ दबोचा

बरखेड़ा,पीलीभीत। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिरिया स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात…

3 days ago