Advertisement

राजस्व विभाग और भूमाफियाओं का मेल पहुंचा रहा सरकारी राजस्व को क्षति।

रिपोर्ट:विनय सक्सेना/मोहित जौहरी
पीलीभीत।जिले में अवैध कॉलोनाइजरों व भू माफियाओं की बाढ़ सी आ गई है ऐसा प्रतीत होता है प्रशासन ने इन लोगों के आगे घुटने टेक दिए हैं।

समय-समय पर प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इन अवैध कॉलोनाइजरों व भू माफियाओं से प्रशासन को अवगत करा चुका है मगर उदासीन प्रशासन कुंभकरणी नींद में सोया हुआ प्रतीत होता है प्रसपा शिवपाल यादव गुट के सचिव द्वारा इसी संबंध में प्रशासन को एक ज्ञापन शासन के लिए दिया गया जिसमें कई ग्रामों मैं कट रही अवैध कालोनियां व कॉलोनाइजरों के बारे में बताया गया है।

बताया गया है भू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। अवैध कॉलोनी काटने वाले भू माफिया सरदार प्रकाश सिंह जो अवैध कॉलोनी ग्राम चंदोई में काट रहे हैं उनका कहना है हमारी पहुंच तथाकथित पत्रकारों द्वारा प्रशासन में अच्छी पकड़ है हमारा कोई काम नहीं रुकता। और उनके द्वारा कही बात सही प्रतीत होती है।
विनियमित क्षेत्र के ग्राम चंदोई स्थित खसरा संख्या 438 साहब सिंह पुत्र सरदार अनूप सिंह खतौनी दर्ज है। इस जमीन से लगे और भी खातेदार हैं जोकि राजस्व अभिलेखों में कृषि भूमि में दर्ज हैं। कृषि भूमि में दर्ज जमीन पर सरदार जसपाल सिंह प्रधान दहला ,श्याम सिंह ब्लाक प्रमुख अमरिया ,प्रकाश सिंह ग्राम चंदोईआदि अवैध कॉलोनी का निर्माण कर प्रशासन को चूना लगाकर बिना पंजीकृत बैनामा कराए लाखों रुपए की स्टाम चोरी कर रहे हैं। व इस कॉलोनी को काटने पर काफी पेड़ बिना परमिशन के काट दिए गए हैं। जोर शोर पर कॉलोनी का निर्माण रात दिन चल रहा है। प्लाट क्रेता ओं को भू माफिया भूमि स्वामियों से बैनामा करा कर संपत्ति कर वआयकर की चोरी कर रहे हैं कृषि भूमि को आवासीय मे नहीं बदला गया है और विनियमित क्षेत्र विभाग से कॉलोनी का नक्शा भी स्वीकृत नहीं है। आर वी ओ एक्ट 1958 कानून की अवहेलना की गई है ।
सरदार प्रकाश सिंह के हौसले इसलिए भी बुलंद हैं इन्होंने तथाकथित कुछ पत्रकार व प्रशासन की मदद से एक कॉलोनी गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग के पार गुपचुप तरीके से लाखों रुपए का स्टांप चोरी कर कॉलोनी बसा चुके हैं। करोड़ के वारे न्यारे कर चुके हैं। ऐसा ही ग्राम चंदोई मैं भी प्रतीत होता है।
ऐसा लग रहा है अवैध कॉलोनाइजरो व भू माफियाओं के आगे प्रशासन घुटने टेक चुका है।

ओमप्रकाश राजस्व निरीक्षक

ग्राम बराह में ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने राजस्व विभाग की मिली भगत से अवैध कब्जे कर रखे हैं। पूर्व में समय-समय प्रशासन को इस की जानकारी भी दी गई थी।
इस सम्बन्ध में उस क्षेञ के लेखपाल, प्रभारी कानूनगो ओमप्रकाश से जानकारी चाही , जानकारी में बताया उच्च अधिकारियों ने इन सब शिकायतों प्रिन्ट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में चल रही न्यूजो से सम्बन्ध में आख्या मांगी है।वह तैयार है। भेजूंगा बताया,एक महीने से तैयार रिपोर्टे भेजी नहीं गई है।जो अवैध कालोनी चदोई में सरदार प्रकाश सिंह द्वारा बिना ले आउट के काटी जा रही है रुकवा दिया गया है।
लेखपाल व प्रभारी कानूनगो बने ओमप्रकाश का कहना ग़लत है।इस अवैध कालोनी का कार्य पहले से भी तेजी से रात दिन चल रहा है। अब देखना है यह कब तक उच्च अधिकारियों को जांच रिपोर्ट (. अपनी आख्या ) भेजते हैं भी या कब तक दवाऐ बैठे रहते हैं।

Express views

Recent Posts

ईडी का मोबाइल कारोबारी के आवास पर छापा, कारोबारियों में मचा हड़कंप

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र मारवाड़ीगंज इलाके में सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मोबाइल…

14 hours ago

गैर समुदाय का युवक, युवती के घर घुसा, लव जिहाद की चर्चा

युवती के परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा   रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा। गैर समुदाय…

1 day ago

खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

​रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा : बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने…

2 days ago

चोरों का आतंक: बंद घर से लाखों के गहने और कीमती सामान चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

​बरखेड़ा: बरखेड़ा कस्बे में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा…

2 days ago

पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई,हवाला कारोबार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश,दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से 35 लाख रुपये नकद,चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद बरेली।…

3 days ago

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत बनी नरक। जनता बेहाल जिम्मेदार बेखबर

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की हालत दिन व दिन बदतर होती जा रही है। कस्बे…

4 days ago