Advertisement

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल।

सूरज मौर्या@express views

पीलीभीत। जनपद के थाना सेहरामऊ उत्तरी पुलिस लगातार अपनी कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपियों को जेल भेज रही है आपको ज्ञात होगा 1 सप्ताह पूर्व प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले 1 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया था बा मुकदमा पंजीकृत करने के बाद उक्त आरोपी को जेल भेज दिया था।दूसरा मामला थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव जगतपुर का है जहां एक युवक ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के लिए अभद्र टिप्पणी की थी जिसको थाना प्रभारी सेहरामऊ उत्तरी पुष्कर सिंह ने तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए ट्विटर अकाउंट पर अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आपको बताते चलें ट्विटर पर अभद्र टिप्पणी करने वाला व्यक्ति ग्राम जगतपुर निवासी अमित गिरी पुत्र बद्री गिरी था। जिस पर पूर्व में भी थाना सेहरामऊ उत्तरी पर कई संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत है।
जिसमे गुंडाएक्ट व जिला बदर की भी कार्यवाही की जा चुकी है।
अमित गिरि आये दिन सोशल मीडिया पर संभ्रांत व्यकितयों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करता रहता था। अमित गिरी पर स्थानीय थाना पर पहले से भीकई मुकदमे दर्ज है। उक्त व्यक्ति आये दिन सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों के लिए अपशब्दों की टिप्पणी करता आ रहा है। जिससे सम्मानित व्यकियों की छवि धूमिल हो रही है। प्रभारी निरीक्षक से0म0उ0 पुष्कर सिंह ने बताया एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था जिसमें बताया गया अमित गिरि पुत्र बद्री गिरी निवासी ग्राम जगतपुर ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है जिसकी पुष्टि होने के बाद संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है।

Express views

Recent Posts

बरेली: शिक्षक के डांटने पर भड़के युवकों का पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…

9 hours ago

जर्जर विद्युत पोलों की हुई मरम्मत से टला बड़ा हादसा, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

​बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…

9 hours ago

हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर लदी पिकअप की टक्कर से महिला गंभीर घायल

​बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…

9 hours ago

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

1 day ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

1 day ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

1 day ago