@express views
पीलीभीत।पीलीभीत में एक बुजुर्ग पिता ने अपने दबंग पुत्र पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले की शिकायत करते हुए कहा है कि उनका पुत्र एक दबंग गुंडा प्रवर्ति का है औऱ उनकी की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है वह उनके साथ मारपीट करता है। मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
प्राप्तजानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय हिंदू महासभा की युवा कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे पीलीभीत के हिंदूवादी नेता व व्यापारी कुँवर विवेक अग्रवाल पर उनके ही पिता प्रमुख व्यापारी और समाजसेवी जगजीत शरण अग्रवाल उर्फ जग्गू बाबू ने मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है ।शिकायतकर्ता पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि उसका पुत्र दबंग प्रवर्ती का व्यक्ति है और वह उनकी संपत्ति हड़पना चाहता है। सम्पत्ति के लालच में आरोपी उनके साथ गन्दी गंदी गाली गलौज और मारपीट करता है।
सुनगढ़ी थाने में दी गयी तहरीर में जगदीश शरण अग्रवाल ने बताया गया है कि उनका पुत्र कुंवर विवेक अग्रवाल हिन्दू महा सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष है वह उनकी संपत्ति को धोखाधड़ी से बेचना चाहता है। जब शिकायतकर्ता पिता ने बेटे की इस मनमानी का विरोध किया तो बेटे ने अपने पिता को जान से मारकर लाश गायब करने की धमकी भी दी। और अब पीड़ित व्यापारी पिता ने जान बचाने की गुहार लगाते हुए सुनगढ़ी थाने में तहरीर दी है। फिलहाल मामले की तहरीर के आधार पर धारा 323,504, 506, 23 के अंतर्गत आरोपी पर मुकदमा पंजिकृत कर लिया गया है।
बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…
बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम कुरैया नवदिया निवासी महिला ने पुरानी पैतृक जगह पर दोबारा मकान…
भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा मोहित जौहरी@express views अमरिया…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…