Advertisement

अब पुलकित खरे होंगे पीलीभीत के नए डीएम

@express views desk

पीलीभीत। अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में बने रहने बाले डीएम वैभव श्रीवास्तव का ट्रांसफर राय बरेली के डीएम पद पर किया गया है। हरदोई के डीएम पुलखित खरे अब पीलीभीत के जिलाधिकारी होंगे।


रविवार को शासन से जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के स्थानांतरण का फरमान आते ही कोई शोक में डूब गया तो वहीं पुलकित खरे को पीलीभीत का डीएम बनाये जाने की खबर सुनते ही किसी के मन मे खुशी के लड्डू फूट पड़े। नवागत जिलाधिकारी का स्वागत करने के लिए चुनिंदा लोग पलकें बिछाए बैठ गए हैं।बताते चलें कि पुलकित खरे 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मूलतः सुल्तानपुर जनपद के रहने बाले हैं। 9 फरबरी 1984 को सुल्तानपुर जनपद में जन्मे पुलकित खरे ने बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग सहित एमए (पब्लिक पॉलिसी) की योग्यता ग्रहण की। 5 दिसम्बर 2011 को पुलकित खरे की आईएएस अधिकारी के रूप में नियुक्ति हुई और मसूरी में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
आजमगढ़ में जिला प्रशिक्षण अधिकारी के बाद पुलकित खरे अलीगढ़ में जॉइंट मजिस्ट्रेट और मुख्य विकास अधिकारी के पद पर रहे। पुलकित खरे हरदोई डीएम से पूर्व बुलंदशहर , शाहजहांपुर , वाराणसी में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। हरदोई डीएम रहते हुए श्री खरे ने अपनी शादी में ठुमके लगाकर जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।डीएम पुलकित खरे बेस्ट प्रैक्टिसेज अवार्ड से भी सम्मानित किये जा चुके हैं। फिलहाल जनता के प्रति मधुर व्यवहार और सरल स्वभाव के कारण मशहूर डीएम पुलकित खरे का पीलीभीत के कुछ चुनिंदा लोग स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतज़ार करने में जुट गए हैं।

Express views

Recent Posts

ई-रिक्शा व बाइक की भिड़न्त, दम्पत्ति घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत बीसलपुर मार्ग के गाजीपुरमुगल के पास रविवार को  दोपहर करीब एक बजे ई-रिक्शा और…

13 hours ago

बरेली :जिला जेल के बंदी की दिल्ली अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

बरेली। जिला जेल के बंदी की दिल्ली में इलाज के दौरान  मौत  हो गयी। जिससे…

13 hours ago

भैंस को चारा डालने गई महिला को जहरीले सांप ने डसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा, पीलीभीत।क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत…

14 hours ago

दो ट्रक आमने-सामने टकराये , ट्रक खाई में गिरा

​ बरखेड़ा :पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सिमरिया ताराचंद के पास आज सुबह एक भीषण…

14 hours ago

HRP डिग्री कॉलेज में भव्य विदाई समारोह, खुशी तिवारी बनीं मिस फेयरवेल व नदीम राजा बने मिस्टर फेयरवेल

बरखेड़ा,पीलीभीत।हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य…

2 days ago

गुरु गोरखनाथ मंदिर में चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ दबोचा

बरखेड़ा,पीलीभीत। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिरिया स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात…

3 days ago