@express views
पीलीभीत।अज्ञात कारण के चलते एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच मारपीट कर युवक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी हत्या करने के प्रयास का मामला सामने आया है । घायल युवक के पिता ने दूसरे पक्ष पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने एन सी आर दर्ज की है।
प्राप्तजानकारी के अनुसार , कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गोपाल सिंह निवासी अरशद सिद्दीकी पुत्र ज़फर सिद्दीकी को 15 अगस्त की रात 9 बजे फैज नाम का युवक उसको स्पीकर ठीक करने के बहाने से एक अन्य साथी अमान निवासी मोहल्ला पकड़िया के घर बुलाकर ले गया जहां अरशद को फैज औऱ अमान ने किसी बहाने से अरशद को कोलड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिलाने के बाद बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया ।
आरोप है कि बाद में अमान का पिता बदरुद्दीन शम्सी भी आ गया जिस पर तीनों ने मिलकर अरशद को पन्नी में लपेटकर बुरी तरह पीटा बाद में युवक के मरा हुआ समझ अमान औऱ उसके पिता ने अरशद को बोरे में बन्द करके फैकने का प्लान बनाया। लेकिन आरोपियों के मनसूबों पर उस वक्त पानी फिर गया । जब युवक को होश आया , उसने कमरे को भीतर से बंद कर लिया और अपने पिता को फोन करके घटना स्थल पर बुला लिया। ततपश्चात मौके पर पुलिस के साथ घायल के पिता के पहुंचने पर युवक को बचाया जा सका। फिलहाल युवक की हालत गम्भीर बताई जा रही है ।
जानकारी के अनुसार तीन वर्ष पूर्व किसी बात को लेकर अरशद और अमान में झगड़ा हुआ था जिसको लेकर अमान अरशद से रंजिश रखता था।
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एन सी आर दर्ज की है।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी युवक अमान और फ़ैज़ जिस्मफरोशी के धंधे सहित कई अवैध धंधों में भी लिप्त हैं ।
बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…
बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम कुरैया नवदिया निवासी महिला ने पुरानी पैतृक जगह पर दोबारा मकान…
भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा मोहित जौहरी@express views अमरिया…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…