Advertisement

गुरु ने शिष्या के साथ की शर्मनाक हरकत, कॉलेज ने किया निष्कासित वहीं व्यापार मंडल के एक पदाधिकारी आरोपी के बचाव में उतरे

मोहित जौहरी@express views

आरोपी शिक्षक गुरसेवक सिंह

पीलीभीत। नगर में अबैध रूप से संचालित शहर के एक कोचिंग सेंटर पर छात्रा के साथ छेड़खानी करने का मामला संज्ञान में आया है। फिलहाल तो छात्रा के परिजनों की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन ने आरोपी शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है।
प्राप्तजानकारी के मुताबिक, बेनहर पब्लिक स्कूल में कार्यरत शिक्षक गुरसेवक सिंह अपने आवास पर कोरोना काल मे अनाधिकृत रूप से कोचिंग का संचालन कर रहा है जबकि लॉक डाउन नियमो के अनुसार सरकार की कोई भी शैक्षणिक संस्थान को संचालित करने की गाइड लाइन नही है। जानकारी के मुताबिक गुरु सेवक सिंह के पास एक अन्य स्कूल की छात्रा पड़ने आती थी।आरोप है कि मनचले गुरु, गजरुसेवक सिंह ने लायन्स बाल विद्या मन्दिर की कक्षा 12 की उक्त छात्रा से छेड़छाड़ की। जिस पर छात्रा के परिजनों ने बेन-हर कॉलेज के संचालक परविंदर सिंह सैहमी से उसकी शिकायत की।जिसको संज्ञान में लेते हुए गुरुसेवक सिंह को विद्यालय से निष्कासित कर दिया गया। किन्तु क्या ये निष्कासन ऐसे मनचले अध्यापक के लिये पर्याप्त है? जब मनचले गुरुसेवक सिंह से उसका पक्ष जाना गया तब गुरुसेवक ने बताया कि उसकी छात्रा के परिजन से बात हो चुकी है। गुरु सेवक ने लॉक डाउन में कोचिंग पढ़ाने की बात भी स्वीकार की है । वहीं मामले को रफा दफा करवाने और आरोपी को बचाने के प्रयास हेतु व्यापार मंडल के एक वरिष्ठ पदाधिकारी भी काफी बड़े स्तर पर सक्रिय दिखे। अब सवाल ये है कि-क्या ऐसे इश्कबाज शिक्षक पर मात्र कॉलेज से निष्कासित करके मामले को रफ दफा कर इति श्री कर ली जाएगी? आखिर लॉक डाउन में जबकि सभी कोचिंग और शैक्षणिक संस्थान बन्द थे तो ये कोचिंग संस्थान कैसे संचालित होता रहा ?

Express views

Recent Posts

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन गंगवार का दिल्ली में निधन, जिले में शोक की लहर

पीलीभीत। जिला सहकारी बैंक के वर्तमान सभापति सत्यपाल गंगवार की पत्नी और राजनीति के क्षेत्र…

13 hours ago

दुर्व्यवहार के आरोप में SSP ने किया इंस्पेक्टर को निलंबित

बरेली: थाना नवाबगंज पर निरीक्षक अपराध के पद पर कार्यरत निरीक्षक जयपाल सिंह के विरुद्ध…

14 hours ago

टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बरेली। बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस के…

14 hours ago

पीलीभीत: बेटी को फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने का आरोप, डरी सहमी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, दी तहरीर

रिपोर्ट:विनय सक्सेना पीलीभीत। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक द्वारा नाबालिग छात्रा…

1 day ago

बरखेड़ा:नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही,नाले की सरिया युवक के पैर के आर-पार, आधे घंटे तक तड़पता रहा युवक

बरखेड़ा (पीलीभीत)। नगर पंचायत बरखेड़ा की कार्यप्रणाली और अधूरे पड़े निर्माण कार्य एक बार फिर…

2 days ago

पीलीभीत पुलिस ने 2.15 करोड़ की ड्रग्स भट्टी में जलाकर की खाक

पीलीभीत। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को एक निर्णायक कार्रवाई…

2 days ago