Advertisement

रेलवे के निर्माण कार्यों में ठेकेदारों द्वारा प्रयुक्त की जा रही घटिया सामग्री, अधिकारी हुए मौन

रिपोर्ट:मोहित कुमार जौहरी

पीलीभीत।रेलवे विभाग द्वारा पीलीभीत में कराए जा रहे निर्माण कार्य में धांधली और मनमानी का खेल चल रहा है। निर्माण एजेंसियां मनमाने ढंग से निर्माण सामग्री का उपयोग कर रही हैं। इससे जहां निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। वहीं भविष्य में निर्माण बदहाल हो सकता है। रेलवे अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी गयी इसके बावजूद जिम्मेदार इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

आपको बता दें , कि रेलवे द्वारा कर्मचारियों के आवास निर्माण सहित रेलवे के अन्य निर्माण कार्य एजेंसियों द्वारा करवाये जा रहे हैं। पीलीभीत के पिपरा गेट c1 पर भी आवास का निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा है जहां पिछले सप्ताह ग्रामीणों द्वारा मीडिया को सूचना प्राप्त होने पर मौके पर निर्माण कार्य मे प्रयुक्त पीला ईंट के साथ घटिया सामग्री उपयोग में पाई गई।


वही दूसरी ओर पीलीभीत के ही भोपतपुर रेलवे स्टेशन पर भी निर्माण कार्य मे घटिया सामग्री के साथ पीला ईंट का प्रयोग हो रहा है यहां तक कि हाल ही में बनकर तैयार हुए कमरों के पीछे की दीवारों का प्लास्टर भी छूटने लगा है उसमे लगी पीला ईंट घुनने लगी है।


इसी क्रम में बीसलपुर रेलवे स्टेशन पर भी स्टेशन अभी पूर्णरूप से बनकर तैयार भी नही हुआ है दीवारों के प्लास्टर फर्श की टाइल्स क्षतिग्रस्त हो गईं हैं कहीं कहीं तो पूरी टाइल्स न लगाकर उनके टेढ़े मेढे टुकड़े प्रयोग किये गए है।


बीसलपुर स्टेशन पर बन रहे आवासों में भी पीला कच्चा एंटी के साथ घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। प्लेटफॉर्म का फर्श भी जगह जगह से टूट गया है।


जब वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों से बात की गई तब उन्होंने जांच करवाने और ठेकेदारों पर कार्यवाई की वात की है। अब देखना ये है कि ठेकेदारों पर कार्यवाई होती है या सिर्फ खानापूर्ति करके शिकायतों को रद्दी में डाल दिया जागेगा।

Express views

Recent Posts

अमरिया में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़

भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा मोहित जौहरी@express views अमरिया…

3 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

1 day ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

1 day ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

1 day ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

1 day ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago