Advertisement

दबंग ने किया प्लाट पर कब्जे का प्रयास, पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से की शिकायत वहीं पुलिस पर पीड़ित को ही परेशान करने का लगा आरोप

पीलीभीत।शहर के मोहल्ला पकड़िया में खाली पड़े भूखण्ड पर मोहल्ले के ही दबंग द्वारा कब्जा करने को लेकर पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है ,वहीं पुलिस द्वारा उल्टा पीड़ित को ही परेशान करने से पीड़ित और उसका परिवार खौफ में है।

प्लाट

पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला पकड़िया निवासी हसीबुल रहमान ने एसपी सहित अन्य उच्चअधिकारियों को शिकायत करते हुए कहा है कि उनके मकान के सामने उन्ही का एक खाली पड़ा हुआ प्लाट है जिसमे उनका और उनके तहेरे भाई बाबू का आपसी विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। जिसपर मोहल्ले का ही दबंग प्रवर्ती का हैदर नाम का व्यक्ति कब्ज़ा करना चाहता है। दबंग कहता है कि पुलिस भी उसका कुछ नही बिगाड़ पाएगी। शहर में हर खाली प्लाट उसीका होता है। आरोप है कि आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर पुलिस लिखवाकर घूमता है जिसका रौब पीड़ित और उसके परिजन पर दिखाता है।
पीड़ित ने परिवार को जानमाल का खतरा बताते हुए उच्चाधिकारियों से आरोपी की शिकायत करते हुए मदद की गुहार लगाई है।

पीड़ित हसीबुल रहमान

वहीं पीड़ित ने ये भी आरोप लगाया कि आज जब पीड़ित ने अधिकारियों से शिकायत की तब कोतवाली में उल्टा पीड़ित को ही कोतवाल साहब ने फटकार लगाकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसी को अंदर करने की धमकी दे डाली। जिससे पीड़ित घबरा गया। वहीं पीड़ित को कोतवाल साहब ने 4 दिन में स्टे लाने को बोलते हुए पीड़ित से जबरदस्ती कागज पर दस्तखत भी करवा लिये। पुलिस के इस रवैये से पीड़ित और उसका परिवार खौफ में आ गया है।

Express views

Recent Posts

तेंदुए ने बनाया बकरे को निवाला, सूचना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…

8 hours ago

जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, घरों के बाहर मंडरा रहा मगरमच्छों का खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…

8 hours ago

अरिल नदी में गिरे तीन बाइक सवार युवकों में दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटी SDRF, मौके पर पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार

बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…

9 hours ago

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…

10 hours ago

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…

10 hours ago

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

18 hours ago