Advertisement

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता एक ढोंगी से पैसे लेकर लिखवाते हैं फर्जी मुकदमे…..

मोहित जौहरी@express views

हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता

पीलीभीत।किसी व्यक्ति पर यदि फर्जी मुकदमा लिखवाना हो तो हमारे पास आये ,हमें पैसे दे हम लिख पाएंगे फर्जी मुकदमा यह कहना है हिंदू युवा वाहिनी की ब्लॉक इकाई बरखेडा के महामंत्री अनूप जायसवाल का।
क्या है मामला

बरखेडा ब्लॉक क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा में मैकूलाल नाम का व्यक्ति तथाकथित देवी शीतला माता बनकर लोगों में अंधविश्वास फैला रहा है इस तथाकथित देवीमाने 23 जुलाई 2020 को अपने आश्रम पर कोरोना काल में भागवत कथा का आयोजन किया था जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी वायरल वीडियो देखकर इस खबर को संवाददाता ने प्रमुखता से चलाई थी जिससे बौखला कर इस तथाकथित शीतला देवी उर्फ मैकूलाल उर्फ तुलसीराम ने गांव के ही दो लोगों पर मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाते हुए थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी वहीं पुलिस द्वारा कोरोना काल में बिना अनुमति के लोगों को एकत्र कर भागवत कथा कराने के आरोप में तथाकथित देवी मां सहित 28 लोगों पर भी कार्यवाही की गई। कार्यवाई से बचने के लिए तथाकथित देवी माता ने हिंदू युवा वाहिनी की नगर इकाई बरखेडा के ब्लॉक महामंत्री अनूप जायसवाल के साथ गांव के दोनों व्यक्तियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा लिखाने व उनकी पुलिस द्वारा पिटाई कराने के लिए ₹30000 में सौदा किया था इस सौदे की किसी व्यक्ति ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी वायरल वीडियो में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता अनूप जायसवाल व राहुल वर्मा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं और रुपए लेने की बात भी स्वीकार कर रहे हैं।
वहीं जब युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि खबरों के माध्यम से मामला उनके संज्ञान में आया है शीघ्र ही कार्यकर्ताओं पर कार्यवाई करते हुए उनके निष्कासन की भी बात की।

कौन है ये शीतला माता

कथित शीतला माता

बरखेड़ा ब्लाक के गाजीपुर में मैकू लाल उर्फ तुलसीराम नाम का व्यक्ति स्वयं को शीतला माता का अवतार बताता है और लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहा है। एक पुरुष कभी स्त्री नहीं बन सकता और यह खुद को देवी का अवतार है और तो और यह दो बच्चों का पिता भी है। खुद को स्त्री बताने वाला ये जालसाज धर्म की आड़ में अपना धंधा चलाने वाला, स्वयं को देवी अवतार बताने वाला ते व्यक्ति धर्म की आड़ में लोगों की आस्था और भावना के साथ लगता खिलवाड़ करता आ रहा है।
इस तथाकथित देवी अवतार वाले व्यक्ति ने गांव में एक आश्रम बना रखा है और उस आश्रम के आसपास की जमीन पर भी जबरन कब्जा करने की कोशिश करता है जिसके कारण आए दिन गांव वालों से झड़प भी होती रहती है।

12 वर्ष पूर्व था एक मामूली चरवाहा

सबसे बड़ा सवाल ये है कि आज से 12 साल पहले गांव का एक साधारण व्यक्ति जो पशु चरा कर अपना जीवन यापन कर रहा था वह देखते ही देखते एक साथ इतना धनाढ्य कैसे हो गया ।
सूत्रों की माने तो यह व्यक्ति धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह कर निसंतान दंपतियों को अपने चंगुल में फंसाकर उन्हें संतान प्राप्ति का झांसा देकर रुपए की ठगी भी करता है ।

Express views

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान, योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने पर जोर

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…

3 hours ago

भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…

4 hours ago

मां की अस्थियां गायब होने से मचा हड़कंप, पुलिस से शिकायत

  बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित…

4 hours ago

पैतृक जमीन पर मकान बनाने को लेकर विवाद, दंपती से मारपीट

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम कुरैया नवदिया निवासी महिला ने पुरानी पैतृक जगह पर दोबारा मकान…

4 hours ago

अमरिया में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़

भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा मोहित जौहरी@express views अमरिया…

5 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

1 day ago