Advertisement

कोटेदारों द्वारा राशन वितरण में की जा रही घटतौली, प्रशासन मौन

पवन कुमार@express views desk

पीलीभीत।गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए राज्य व केन्द्र सरकार निर्बाध गति से सहकारी सस्ते गल्ले की दुकान से अलग अलग दिवसों में राशन मुहैया कराने में लगी हुई है। जिसमें राशन कार्ड धारकों को कोई भी असुविधा न हो और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन पूर्णतया हो। इसके लिए अधिकारियों /कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। पर गांव के कोटेदार मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।कोटेदारों द्वारा किए जा रहे राशन वितरण में घटतौली की शिकायतें लगातार आ रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीलीभीत के कई कोटेदार मनमानी करते हुए राशन वितरण में धांधली कर रहे हैं। कोटेदार प्रति राशन कार्ड पर 1 किलो अनाज और 200 ग्राम चना कम वितरित कर रहे हैं । ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार उनको धमकी देता है कि कम गल्ला लेना हो तो लो वरना गला नहीं मिलेगा जिसे जो कर मिले वह कर लो।
कल्यानपुर,कैम,चैहलोरा,खुर्द शिवपुरीया,देवीपुरा में जब मीडियाकर्मी पहुंचे तो घटतौली को लेकर कोटेदारों ने मीडिया कर्मियों से अभद्रता की। जिला पूर्ति अधिकारी को जब मामले की जानकारी दी गयी तो उन्होंने जांच कर करवाई करने की बात की है।

Express views

Recent Posts

तेंदुए ने बनाया बकरे को निवाला, सूचना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…

8 hours ago

जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, घरों के बाहर मंडरा रहा मगरमच्छों का खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…

9 hours ago

अरिल नदी में गिरे तीन बाइक सवार युवकों में दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटी SDRF, मौके पर पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार

बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…

9 hours ago

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…

10 hours ago

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…

10 hours ago

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

18 hours ago