Advertisement

home

बरेलीगेट के सौन्र्दीयकरण हेतु जिलाधिकारी ने पुरातत्व विभाग की टीम के साथ बरेली गेट का किया निरीक्षण

@express views desk

पुरातत्व विभाग की टीम के साथ जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आज सौन्र्दीयकरण के दृष्टिगत बरेली गेट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी निरीक्षण टीम से गेट के सौन्र्दीयकरण हेतु कराये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की , तथा बरेली गेट में टूटे हुये भाग की मरम्मत व पुनः वहीं स्वरूप प्रदान करने के सम्बन्ध में भी जानकारी ली गई। इस दौरान टीम द्वारा अवगत कराया गया कि निर्माण कार्य हेतु सर्वप्रथम रासायनिक पदार्थों द्वारा द्वार में उगे पेड़ व झाड़ियों की जड़ो को निकलने का कार्य किया जायेगा। तत्पश्चात मरम्मत का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। इस दौरान ज़िलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित करते हुये कहा कि द्वार पर लगे तारों को अधिशासी अभियन्ता विद्युत के साथ समन्वय स्थापित करते हुये तारों के हटाने की कार्यवाही करते हुये वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा गेट के सौन्र्दीयकरण के दृष्टिगत लगाई जाने वाली लाईटों के सम्बन्ध में भी दिशा निर्देश प्रदान किये गये। इस दौरान अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया गेट के पास अवैध कब्जे को हटाने की कार्यवाही जाये और शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद की ऐतिहासिक द्वार को मूल रूप प्रदान किया जायेगा।
इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट, अरूण कुमार सिंह, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी, योगेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी, हरस्वरूप, सहायक पुरातत्व अधिकारी, डा. राजीव त्रिवेद्वी, संरक्षण सहायक, ज्ञान प्रकाश, रसायन विधि डी. डी. वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, तहसीलदार सदर विवेक मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

अमरिया में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़

भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा मोहित जौहरी@express views अमरिया…

2 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

1 day ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

1 day ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

1 day ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

1 day ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago