@desk
पीलीभीत । जिले के जिलाधिकारी ने मंडी समिति में धान खरीद विगत दिनों जायजा लिया। वहीं निरीक्षण के दौरान किसानों को परेशान देखकर डीएम का किसानों के प्रति दर्द छलक पड़ा और उन्होंने जिम्मेदारों की फटकार लगा दी।
ज्ञात हो, अपनी तेजतर्रार कार्य शैली को लेकर चर्चा में बने रहने वाले पीलीभीत के जिलाधिकारी पुलकित खरे विगत दिनों धान खरीद का निरीक्षण करने मंडी समिति पहुंचे थे। वहीं जब जिलाधिकारी ने सरकारी सेंटरों पर धान खरीद की व्यवस्था देखी तो जिलाधिकारी का पारा हाई हो गया। जिला अधिकारी ने अधिकारियों को हिदायत दे डाली कि अगर धान खरीद में लापरवाही बरती गई तो जिम्मेदारों की एफ आई आर होगी। इसके साथ ही डिप्टी आरएमओ अविनाश झा को जिलाधिकारी ने जमकर फटकार लगाई है।
अधिकारियों की फटकार लगाते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को किसी कीमत पर परेशान नही किया जाए। किसान सर्वोपरि हैं, और मेहनत कर कर जनता का पेट भरते हैं उन्हें किसी कीमत पर लुटने नहीं दिया जाएगा।
वही जिलाधिकारी को किसानों की हित की बात करते देखकर किसान खुश हो गए और बोले भगवान खुद मंडी आए हैं।
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…
बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…
पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…
ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…
बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…