Advertisement

तो क्या पूर्ति अधिकारी के संरक्षण में हो रही सरकारी राशन की दुकानों में जमकर घटतौली

मोहित कुमार जौहरी@express views

पीलीभीत। जिले में राशन की दुकानों में कोटेदार लगातार मनमानी करते हुए उपभोक्ताओं के राशन में घटतौली करते हुए उपभोक्ताओं का लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लगातार ग्रामीणों से शिकायत मिल रही थी कि उनको पूर्ण राशन नहीं मिल पा रहा है। कहीं कहीं तो कोटेदार उपभोक्ताओं पर अपनी दबंगई भी दिखाते हैं। जिससे ग्रामीण कुछ नही कह पाते। वहीं जब कुछ मीडिया कर्मियों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने इस मामले में कोटेदार से बात की तो उन्होंने भी प्रति यूनिट पर 100 ग्राम से लेकर 200 ग्राम तक घटतौली की बात स्वीकार करते हुए कहा कि हमको भी सरकारी कार्यालय तक महीना देना पड़ता है। एक कोटेदार ने तक स्वीकार किया कि वह 2600 रुपये पूर्ति कार्यालय के कर्मचारियों को देना पड़ता है तथा 3300 रुपे राशन लोड कराने और उतारने के भी देने पड़ते हैं उसने कहा कि मेरे घर में पैसे का कोई पेड़ नहीं है जो कि मैं मुफ्त में राशन बांट दूं ।उसने बताया कि जिला अधिकारी महोदय ने भी 100 से 200 ग्राम यूनिट पर कोटेदार काट सकते हैं इस मामले में जब मीडियाकर्मी ने जिला पूर्ति अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि वहां पर सरकारी स्कूलों की मैडम भी प्रत्येक सरकारी गल्ले की दुकान में मौजूद रहती हैं।
अब यदि सरकारी कर्मी राशन अपने सामने बंटवाते है तो फिर घटतौली क्यों हो रही है ? फिर क्या पूर्ति अधिकारी की मिलीभगत से घटतौली चल रही है।

Express views

Recent Posts

तेंदुए ने बनाया बकरे को निवाला, सूचना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…

8 hours ago

जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, घरों के बाहर मंडरा रहा मगरमच्छों का खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…

8 hours ago

अरिल नदी में गिरे तीन बाइक सवार युवकों में दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटी SDRF, मौके पर पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार

बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…

8 hours ago

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…

10 hours ago

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…

10 hours ago

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

18 hours ago