Advertisement

home

पुलिस की कारगुजारी से नाराज पत्रकारों ने किया धरना प्रदर्शन , सपा के पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने भी दिया अपना समर्थन

मोहित जौहरी,विनय सक्सेना@express views

पीलीभीत। पत्रकार के खिलाफ एक युवक द्वारा बीते सप्ताह मफियाओं के हाथो की कठपुतली बनकर सरेआम सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस द्वारा कार्यवाई न करने पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तत्वाधान में रविवार को जिले भर के पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना दिया । बाद में देर शाम को उचित कार्यवाई का डीएम द्वारा आश्वासन देने पर पत्रकारों ने धरना खत्म किया।

विदित हो बीते सप्ताह एक अखबार के पत्रकार सुधीर दीक्षित पर शशांक मिश्र नाम के युवक द्वारा फ़ेसबुक लाइव पर एक षड्यंत्र के तहत अपमान जनक टिप्पणियां की गईं। जब इस मामले की तहरीर थाना सुनगढ़ी में दी गयी तब पुलिस द्वारा आदतन धाराओं के साथ खिलवाड़ करते हुए आरोपी युवक पर मामूली धाराएं दर्ज की गईं। जिस पर पत्रकारों में रोष उतपन्न हो गया।
जिस पर जिले भर के पत्रकारों ने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तत्वधान में नगर के जयसन्तरी मंदिर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।

पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा

सपा सरकार के पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने भी पत्रकारों के साथ धरने में बैठकर धरने के समर्थन किया।ततपश्चात देरशाम डीएम के विशेष आश्वासन पर पत्रकारों ने धरना खत्म किया।

Express views

Recent Posts

तेंदुए ने बनाया बकरे को निवाला, सूचना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…

8 hours ago

जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, घरों के बाहर मंडरा रहा मगरमच्छों का खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…

8 hours ago

अरिल नदी में गिरे तीन बाइक सवार युवकों में दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटी SDRF, मौके पर पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार

बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…

8 hours ago

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…

9 hours ago

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…

10 hours ago

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

17 hours ago