पवन कुमार@ express views
पीलीभीत। जिले में राशन की दुकानों में कोटेदार लगातार मनमानी करते हुए उपभोक्ताओं के राशन में घटतौली करते हुए उपभोक्ताओं का लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लगातार ग्रामीणों से शिकायत मिल रही थी कि उनको पूर्ण राशन नहीं मिल पा रहा है। कहीं कहीं तो कोटेदार उपभोक्ताओं पर अपनी दबंगई भी दिखाते हैं। जिससे ग्रामीण कुछ नही कह पाते। ऐसा ही एक मामला मरौरी ब्लॉक के ग्राम मंगदपुर का सामने आया है जहां कोटेदार 100 ग्राम चना और 200 ग्राम अन्य सामग्री उपभोक्ताओं को कम दे रहा है वहीं जब कुछ मीडिया कर्मियों को इस बात की जानकारी हुई तो कोटेदार ने कहा कि माल ऊपर से ही कम आता है। जबकि पूर्ति अधिकारी का कहना है कि समस्त सामग्री पूरी पहुंच रही है। वहीं मौके पर सरकारी स्कूलों की मैडम भी सरकारी गल्ले की दुकान में मौजूद नही पाई गईं थी।
अब देखना ये है कि मामला संज्ञान में आने पर भी क्या उच्च अधिकारी कुछ कार्यवाई कोटेदारों पर करते है या नही।
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…
बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…
पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…
ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…
बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…