Advertisement

home

जिले में अवैध प्लाटिंग का धंधा जोरों पर

मोहित कुमार जौहरी@Express Views

पीलीभीत । सावधान! अगर आप पीलीभीत में अविकसित कालोनी में प्लाट लेने की सोच रहे हैं तो कदम सोच समझकर उठाए । क्योकि पीलीभीत की सीमा में और सीमा से सटे इलाकों में प्लाटिंग के नाम पर ठगी का खुला खेल चल रहा है। लोगों को सस्ते आशियाने का सपना दिखाकर उनकी जीवनभर की खून-पसीने की कमाई हड़पकर कालोनाइजर व प्रॉपर्टी डीलर फरार हो जाते हैं और जिन्हें प्लॉट मिलते हैं वे सुविधाओं के लिए तरसते रहते हैं। प्रोपर्टी डीलर और कालोनाइजर लोगों की अज्ञानता का फायदा उठाते हैं।

योगी सरकार में पीलीभीत जिले में भूमाफियाओं के हौसले दिनोदिन बुलंद होते जा रहे हैं।जबकि योगी सरकार ने शपथ लेते ही सबसे पहले कहा था कि भूमाफियाओं पर शिकंजा कसना उनकी सरकार का प्रमुख दायित्व है। पहले भी मीडिया में कई बार भूमाफियाओं के विरुद्ध खबरों का प्रकाशन व प्रसारण हुआ तो प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेकर खाना पूर्ति करके छोड़ दिया।

आपको बता दें कि शहर से सटे ग्राम चिडियादेह, चंदोई, मीरपुर में कई बीघों की कृषि भूमि पर भूमाफिया अवैध कॉलोनी बिना किसी नक्शे व लेआउट पास के प्लॉटिंग कर रहे हैं। साथ ही स्टाम्प चोरी कर सरकारी राजस्व को चूना लगा रहे हैं, किन्तु भृष्ट अधिकारी व कर्मचारी आंखे मूंदकर बैठे हुए सरकार पर कालिख पोत रहे हैं।

ऐसे ही भ्रष्ठ कर्मचारियों, अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के कारण ही अब भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हो गए है।बतादें, पूर्व में भी मानकों के विरुद्ध एक कालोनाइजर व प्रॉपर्टी डीलर ने भृष्ट अधिकारियों से सांठ गांठ करते हुए नगर की रामलीला रोड पर एक अवैध कॉलोनी विकसित कर दी थी। जिसका खामियाजा वहां के वाशिंदो को भुगतना पड़ रहा हैं।
इसलिये यदि आप भी शहर या उसके आस पास कोई प्लाट ले रहे हैं तो कॉलोनाइजर से लेआउट, नक्शा, व अन्य आधारभूत सुविधाओं की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

1 day ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

1 day ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

1 day ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

1 day ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

2 days ago