Advertisement

home

योगीराज में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद,अबैध कॉलोनी विकसित करने के लिए कराया जा रहा पटान

मोहित कुमार जौहरी@express views

पीलीभीत। योगीराज में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हो चुके हैं। पैतरों में माहिर भूमाफियाओं के खनन अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों से पैठ अच्छी होने के कारण अवैध कालोनियां लगातार वर्षों से विकसित की जा रही हैं। जिनमे सत्ताधारी नेताओं का भी योगदान रहता है। वहीं 100 घन मीटर मिट्टी से जमीन समतल करने के बहाने अनाधिकृत रूप से कॉलोनी विकसित करने के उद्देश्य से पटान कराने का दस्तूर भी पुराना है। इसी दस्तूर में नकटादाना के पीछे कॉलोनी विकसित करने का जमीन कारोबारी श्री गणेश कर भी कर चुके हैं।


बता दें कि शहर के नकटादाना चौराहे के पास पवन स्वीट हाउस के पीछे एक किसान की जमीन का सौदा करके आर्किटेक्ट महेन्द्रपाल गंगवार व लालाराम कश्यप नाम के जमीनी कारोबारी कॉलोनी विकसित करने के उद्देश्य से पटान करा रहे हैं।
संबंधित पटल में खासी पैठ होने के कारण अबैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में भूमाफिया बेफिक्री से कृषि भूमि को समतल करके प्लाटिंग के कार्य को अंजाम दे रहे हैं।
आपको बता दें कि यहां विगत कई दिनों से लगातार चल रहे पटान को देखने हेतु नगर मजिस्ट्रेट ने जहमत भी नहीं उठाई है फिलहाल नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार की उदासीनता के कारण विनियमित क्षेत्र में अबैध कॉलोनियां विकसित करने के लिए जमीनी कारोबारियों के हौंसले एक बार फिर बढ़ते नज़र आने लगे हैं।

वहीं सूत्रों के मुताबिक, जिस जमीन पर कॉलोनी विकसित करने के लिए पटान कराया जा रहा है वहां कुछ जमीन नजूल की भी है, और जानकारी के मुताबिक विनियमित क्षेत्र से लेआउट भी स्वीकृत नही है। यही नही यदि सम्बन्धित अधिकारी जांच करें तो कई और भी कई खामियां स्टाम्प चोरी जैसी सामने आ सकती हैं। विश्वस्त सूत्रों से यह भी पता चला है कि सम्बन्धित प्लाट पर कुछ पेड़ो को भी बिना परमिशन के काट दिया गया है।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

1 day ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

1 day ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

1 day ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

1 day ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

2 days ago