पीलीभीत। सतर्क रहें सावधान रहें, अगर बजाज फाइनेंस कंपनी से कोई फाइनेंस कराने जा रहे हैं तो ठगी के शिकार हो सकते हैं।
बजाज फाइनेंस कंपनी 0% फाइनेंस कराने का प्रलोभन दुकानदारों की मिलीभगत से देते हैं, सीधे-साधे लोगों को फसाकर अपना माल बेचकर अपना पैसा सीधा कर लेते हैं । और जो कमीशन बनता है वह फाइनेंस कंपनी इन दुकानदारों से पहले ही ले लेती है । क्रेता को पता ही नहीं चलता है कि वह कहां बेवकूफ बन रहा है ऐसा ही वाक्या पीलीभीत का है। शहर में एक सीधे-साधे व्यक्ति को लूट लिया गया। कोतवाली क्षेत्र के बेनी चौधरी मोहल्ला निवासी आसिफ ने 0% फाइनेंस पर कुछ वस्तुएं अपनी भतीजी की शादी के लिये विजय रेडियो हाउस से परचेज की थी जिसका 0% फाइनेंस बजाज कंपनी से दुकान मालिक द्वारा कराया गया। आसिफ के मुताबिक उससे बजाज फाइनेंस कंपनी वालों ने कुछ सादा कागजों पर व कुछ छपे हुए कागजों व पर हस्ताक्षर करा लिए। और कुछ चेक भी हस्ताक्षर युक्त ले लिए। रिकवरी एजेंट द्वारा समय-समय पर नकद भुगतान पीड़ित व्यक्ति से लिया गया है। अब पूर्ण भुगतान के बाद भी कम्पनी के द्वारा आसिफ को भुगतान की रसीद व नोड्यूज नहीं दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि पूर्ण भुगतान के बाबजूद कम्पनी वाले उस पर भुगतान का दबाव बना रहे हैं।
पीड़ित व्यक्ति को बजाज फाइनेंस कंपनी से बार-बार उसके मोबाइल पर फोन कर धमकी देते हैं प्रताड़ित करते हैं मगर जो लोन पीड़ित द्वारा निपटाया जा चुका हैं ,जिसका इन्होंने जीरो परसेंट फाइनेंस बताकर लोन किया था । उसका किया हुआ । पीड़ित ने मीडिया के सामने कहा कि वह सुसाइड करने पर मजबूर हो गया है जिसके जिम्मेदार विजय रेडियो हाउस व बजाज फाइनेंस कंपनी होंगे। प्रशासन को इस मामले को गम्भीरता से लेना होगा ताकि कोई अनहोनी न होने पाए।
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…
बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…
पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार, को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…