Advertisement

home

ड्रेसिंग करवाने पहुंची महिला को सचान नर्सिंग होम की चिकित्सक ने भगाया

मोहित कुमार जौहरी@express views


पीलीभीत।डॉक्टरों में मानवीयता खत्म हो चुकी है। अब डॉक्टर सेवा भावना से नही पैसा कमाने के लिये ही मात्र मरीजों का इलाज करते है।
ऑपरेशन से बच्चा पैदा होने के बाद निजी डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता के टांकों से मवाद आने लगा।प्रसूता अपने पति के साथ पट्टी कराने अस्पताल गई तो अस्पताल से डॉक्टर द्वारा पीड़िता को भगा दिया गया।जिसकी शिकायत डीएम से पीड़िता ने की है।
पीलीभीत में नौगवां क्रासिंग स्थित सचान नर्सिंग होम के चिकित्सकों पर नौगवां पकड़िया निवासी दीपक श्रीवास्तव ने डी एम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पत्नी का ऑपरेशन 19 अक्टूबर को सचान नर्सिंग होम में हुआ था। अस्पताल में प्रसूता को भर्ती करने से पहले ही पीड़ित से अस्पताल द्वारा भर्ती, ऑपरेशन, दवाई, व उचार के बाद कि एक हफ्ते की दवाई सहित अन्य सभी खर्च 21हजार रुपए बताए थे। लेकिन डिस्चार्ज के बाद भी लगभग 17सौ रुपये अलग ले लिय गए साथ ही ड्रेसिंग के अलग लिये गए। डिस्चार्ज हिने के लगभग 15 दिन बाद पीड़िता के ऑपरेशन के टांको में पस भर गया। जिसपर शिकायतकर्ता दीपक अपनी पत्नी को दिखाने सचान नर्सिंग होम पहुंचा तो महिला चिकित्सक और उसके बेटे ने 500 रुपये पर्चे के और ड्रेसिंग के पैसे जमा करने को बोला। जब पीड़ित ने कहा कि ऑपरेशन से पूर्व में ही आपने समस्त ड्रेसिंग आदि का पैसा ले लिया है तो इस बात पर बौखलाये महिला चिकित्सक और उनके चिकित्सक पुत्र ने पीड़िता और उसके पति को फटकार कर भगा दिया। जिसकी शिकायत पीड़ित ने जिलाधिकारी से करते हुए कार्यवाई की मांग की है।

Express views

Recent Posts

तेंदुए ने बनाया बकरे को निवाला, सूचना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…

8 hours ago

जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, घरों के बाहर मंडरा रहा मगरमच्छों का खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…

8 hours ago

अरिल नदी में गिरे तीन बाइक सवार युवकों में दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटी SDRF, मौके पर पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार

बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…

8 hours ago

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…

10 hours ago

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…

10 hours ago

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

18 hours ago