Advertisement

home

कोरोना: दिल्ली में 24 घण्टे में कोरोना के 8000 से अधिक मामले सामने आये।

मोहित ‘मासूम@express views’

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली: जिस तरह से दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है वह आकड़े वास्तव में डराने वाले है। दिल्ली में निकलने वाले कोरोना मरीजो की जो संख्या 3000 – 6000 के बीच थी अब वह बढ़कर अब आठ हजार की लिमिट को पार कर गई है ? दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने तो इसे दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर के रूप में भी स्वीकार कर लिया है।

सरकारी आकड़ो पर अगर नजर डाले तो पिछले 24 घण्टे में दिल्ली में कोरोना (COVID-19) के रिकॉर्ड 8 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किये गये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 8593 नए मामले दर्ज हुए हैं जो अब तक का रिकॉर्ड आंकड़ा है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में 85 से अधिक लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है।केवल दिल्ली में ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब 64 हजार के लगभग पहुंच गई है। नए मामले सामने के बाद अब दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 64121 हो गई है। अब दिल्ली में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 4,59,975 के पार हो गए हैं. इन सबके बीच राहत की बात ये है कि 7364 लोगों को कोरोना को मात देने में सफलता हासिल कर ली है. अब तक 4,10,118मरीज संक्रमण से स्वस्थ्य हो चुके हैं तो वहीं 7228 लोगों की मौत दर्ज की गई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल इसे कोरोना की तीसरी लहर बता चुके है।आगामी त्योहारों के मद्देनजर यह स्थिति देश और दिल्ली दोनों के लिए काफी हानिकारक है। विडम्वना यह है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क एवं सैनिटाइजेशन जैसी जरूरी चीजें भी भूलते जा रहे है।
ऐसे मे त्योहारों पर होने वाली भीड़ ने चिन्ताएं और बढ़ा दी है। इसका असर केवल दिल्ली पर ही नही पड़ेगा अपितु पूरा एनसीआर ही इससे प्रभावित हो सकता है। नोयडा, गाजिबाद, एवं गुड़गांव मे भी तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ सकते है। अतः हमें बहुत ज्यादा एतिहात और सावधानी बरतने की आवश्यता है। स्वयं मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने संदेश देकर लोगों को अलर्ट किया है कि वे कोरोना को हल्के में ना ले। कोरोना गरीब अमीर का भेद नही करता है । जरा सी लाहपरवाही बरतने पर यह किसी को भी हो सकता है।

अतः यह बहुत जरूरी है कि हम “सावधानी हटी दुर्घटना घटी” की उक्ति को आत्मसात करे, सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की गाइडलाइंस एवं दिशा निर्देशों का पालन करें ताकि अपने जीवन के साथ – साथ अपने परिवार के जीवन को भी सुरक्षित बनाये रखने का प्रयत्न कर सकें।

Express views

Recent Posts

ई-रिक्शा व बाइक की भिड़न्त, दम्पत्ति घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत बीसलपुर मार्ग के गाजीपुरमुगल के पास रविवार को  दोपहर करीब एक बजे ई-रिक्शा और…

9 hours ago

बरेली :जिला जेल के बंदी की दिल्ली अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

बरेली। जिला जेल के बंदी की दिल्ली में इलाज के दौरान  मौत  हो गयी। जिससे…

9 hours ago

भैंस को चारा डालने गई महिला को जहरीले सांप ने डसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा, पीलीभीत।क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत…

10 hours ago

दो ट्रक आमने-सामने टकराये , ट्रक खाई में गिरा

​ बरखेड़ा :पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सिमरिया ताराचंद के पास आज सुबह एक भीषण…

10 hours ago

HRP डिग्री कॉलेज में भव्य विदाई समारोह, खुशी तिवारी बनीं मिस फेयरवेल व नदीम राजा बने मिस्टर फेयरवेल

बरखेड़ा,पीलीभीत।हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य…

1 day ago

गुरु गोरखनाथ मंदिर में चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ दबोचा

बरखेड़ा,पीलीभीत। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिरिया स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात…

2 days ago