पवन कुमार@express views
पीलीभीत। जिले में मिट्टी का अवैध खनन और परिवहन खुलेआम हो रहा है। इन्हें रोकने की हिम्मत पुलिस-प्रशासन में भी नहीं है। ठोस प्रशासनिक कार्यवाई न होने के कारण खनन माफियाओं का हौसला लगातार इतना बढ़ गया है कि आज ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुँचे लेखपाल व कवरेज पर पहुंचे पत्रकारों के साथ खनन माफियाओं ने बदसलूकी की।
ताजा मामला पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम मुड़ैला कला का है जहां पर कृषि भूमि से खनन माफिया के द्वारा खनन किया जा रहा है, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने लेखपाल शैलेंद्र गंगवार को दी। सूचना पर लेखपाल शैलेंद्र ने मौके पर पहुंचे जहां अरविंद गंगवार नाम के व्यक्ति द्वारा खनन करवाया जा रहा था। कागजात पूरे न होने पर लेखपाल शैलेन्द्र द्वारा कार्य रुकवा दिया गया है।
वहीं कार्य रोकने की सूचना मिलने पर अरविंद गंगवार ने मौके पर मौजूद लेखपाल के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा खबर कवरेज करने गए पत्रकारों से अभद्रता की। प्राप्त जानकारी के अनुसार खनन माफिया ने एक पत्रकार का कैमरा भी तोड़ दिया तथा अन्य पत्रकारों के आई कार्ड छीन लिए। वहीं मामला बढ़ने पर लेखपाल शैलेन्द्र ने थाना गजरौला के थाना अध्यक्ष के सीयूजी नंबर पर कॉल की लेकिन थानाध्यक्ष का सीयूजी नंबर नहीं उठा।
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…
बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…
पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार, को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…