मोहित ‘मासूम’@express views
लखनऊ : ऊर्जा मंत्री उ.प्र. सरकार श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को आदेश निर्गत करते हुए बताया कि बिजली के मीटर तेज चलने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होने कहा कि मैने स्वयं ही अध्यक्ष यूपीपीसीएल को निर्देश दिया है कि वे स्वयं मीटरों के तेज चलने की शिकायतों की मॉनिटरिंग करें। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वह मीटर तेज चलने/जम्प करने से संबंधित शिकायतें 1912 पर दर्ज करा सकते है। ऐसी शिकायते मिलने पर विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही की जायेगी।इस सम्बन्ध मे शिकायत मिलने पर अधिकारियों को तत्काल दूसरी कंपनी का चेक मीटर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होने कहा कि “उपभोक्ता की संतुष्टि ही हमारी संतुष्टि है।”
●गावों की बदलेगी तस्वीर।
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि गांवों के लिए भी ऊर्जा विभाग विशेष अभियान चला रहा है। पूरे प्रदेश में जहां भी लाइन लॉस 15% से कम होगा ऐसे फीडरों को निर्बाध बिजली दी जाएगी। इन क्षेत्रों के उपभोक्ता वीआईपी होंगे। यहां न केवल ट्रांसफार्मरों की क्षमता 40 फीसदी तक बढ़ाई जाएगी, साथ ही जर्जर तारों को भी अविलंब बदला जाएगा।
● बिजली चोरी रोकने में करे सहयोग।
उन्होने प्रदेश के उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने एवं बिजली चोरी रोकने के लिए सहयोग करने का अनुरोध किया।
उन्होने कहा कि जनता की सहूलियत के मद्देनजर किस्तों में भी बिल जमा करने का अवसर प्रदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
● तीन माह तक के बकाए के कनेक्शन ना काटे जायें।
उन्होंने बताया कि कनेक्शन काटना ही केवल विकल्प नहीं है अगर बिल तीन माह पुराना है तो कृपया करके कनेक्शन ना काटा जाए। साथ ही डिस्कनेक्शन की बजाय अधिकारी बकायेदारों के दरवाजे पर नॉक करें। उपभोक्ताओं से भी उन्होने सस्ती बिजली के लिए समय से बिल का भुगतान सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।
उन्होंने अपने विभाग की दुश्वारियां बताते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 75 फीसदी और शहर में 30 फीसदी उपभोक्ताओं का समय पर बिल का भुगतान न करने के कारण सस्ती व निर्बाध बिजली देने के प्रयासों में अवरोध उत्पन्न हो जाता है। उन्होने कहा कि अगर जनता समय पर बिजली का बिल जमा करेगी तो हम और भी अच्छी तरह से उनको बिजली की आपूर्ति उपलब्ध करा सकेंगे।
बरखेड़ा: क्षेत्र के अंतर्गत खेत से मिट्टी निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक…
बरखेड़ा। गजरौला मार्ग पर गांव भोपतपुर मोड़ से बुहिता तक चौड़ीकरण के तहत चल रहे…
बरेली ।कार्तिक पूर्णिमा के दिन हजारो श्रद्धालुओं ने रामगंगा में डुबकी लगाई। रामगंगा तट पर…
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। दिल्ली एम्स से पति का शव लेकर घर लौट रही प्रियंका की कार…
बरखेड़ा । थाना क्षेत्र के सिसईया गांव में सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक 20…
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खरगापुर खुर्द निवासी रामसिंह पुत्र हेमराज ने पुलिस को दी…