Advertisement

home

ऊर्जा मंत्री का वादा : जल्द बदलेगी तस्वीर , तेज चल रहे मीटरों पर दिया अधिकारियों को चेक मीटर लगाने का आदेश।

मोहित ‘मासूम’@express views

लखनऊ : ऊर्जा मंत्री उ.प्र. सरकार श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को आदेश निर्गत करते हुए बताया कि बिजली के मीटर तेज चलने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होने कहा कि मैने स्वयं ही अध्यक्ष यूपीपीसीएल को निर्देश दिया है कि वे स्वयं मीटरों के तेज चलने की शिकायतों की मॉनिटरिंग करें। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वह मीटर तेज चलने/जम्प करने से संबंधित शिकायतें 1912 पर दर्ज करा सकते है। ऐसी शिकायते मिलने पर विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही की जायेगी।इस सम्बन्ध मे शिकायत मिलने पर अधिकारियों को तत्काल दूसरी कंपनी का चेक मीटर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होने कहा कि “उपभोक्ता की संतुष्टि ही हमारी संतुष्टि है।”

●गावों की बदलेगी तस्वीर।

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि गांवों के लिए भी ऊर्जा विभाग विशेष अभियान चला रहा है। पूरे प्रदेश में जहां भी लाइन लॉस 15% से कम होगा ऐसे फीडरों को निर्बाध बिजली दी जाएगी। इन क्षेत्रों के उपभोक्ता वीआईपी होंगे। यहां न केवल ट्रांसफार्मरों की क्षमता 40 फीसदी तक बढ़ाई जाएगी, साथ ही जर्जर तारों को भी अविलंब बदला जाएगा।

● बिजली चोरी रोकने में करे सहयोग।

उन्होने प्रदेश के उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने एवं बिजली चोरी रोकने के लिए सहयोग करने का अनुरोध किया।
उन्होने कहा कि जनता की सहूलियत के मद्देनजर किस्तों में भी बिल जमा करने का अवसर प्रदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

● तीन माह तक के बकाए के कनेक्शन ना काटे जायें।

उन्होंने बताया कि कनेक्शन काटना ही केवल विकल्प नहीं है अगर बिल तीन माह पुराना है तो कृपया करके कनेक्शन ना काटा जाए। साथ ही डिस्कनेक्शन की बजाय अधिकारी बकायेदारों के दरवाजे पर नॉक करें। उपभोक्ताओं से भी उन्होने सस्ती बिजली के लिए समय से बिल का भुगतान सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

उन्होंने अपने विभाग की दुश्वारियां बताते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 75 फीसदी और शहर में 30 फीसदी उपभोक्ताओं का समय पर बिल का भुगतान न करने के कारण सस्ती व निर्बाध बिजली देने के प्रयासों में अवरोध उत्पन्न हो जाता है। उन्होने कहा कि अगर जनता समय पर बिजली का बिल जमा करेगी तो हम और भी अच्छी तरह से उनको बिजली की आपूर्ति उपलब्ध करा सकेंगे।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

23 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

23 hours ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

24 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

24 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

2 days ago