Advertisement

अरब न्यूज चैनल का दावा: अस्थमा से मर गया अल-कायदा का चीफ अल-जवाहिरी ।

@digital deskकाबुल : अलकायदा के चीफ अल जवाहिरी की अफगानिस्तान में मौत हो गई है। यह दावा अरब न्यूज की रिपोर्ट में दावा किया गया है। हालांकि, रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं की गई है !

दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन अलकायदा के चीफ अयमान अल जवाहिरी की अफगानिस्तान में मौत हो गई है। अरब न्यूज ने सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक उसकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। जवाहिरी आखिरी बार इसा साल 9/11 के हमले की सालगिरह पर जारी किए गए एक वीडियो में देखा गया था।

अरब न्यूज ने अल कायदा के एक ट्रांसलेटर के हवाले से दावा किया है कि जवाहिरी की पिछले हफ्ते गजनी में मौत हो गई है। इसमें कहा गया है कि जवाहिरी की अस्थमा से मौत हो गई क्योंकि उसे इलाज नहीं मिल सका। रिपोर्ट में पाकिस्तान के एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से भी यही दावा किया गया है। अधिकारी ने कहा है कि उनका मानना है कि अब जवाहिरी जिंदा नहीं है।

सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
इसके अलावा अल कायदा के करीबी सूत्र के हवाले से भी दावा किया गया है कि इस महीने जवाहिरी की मौत हो गई है और कुछ ही लोग उसके जनाजे में शामिल हुए थे। सूत्र के मुताबिक उसे सांस लेने में दिक्कत थी और अफगानिस्तान में उसकी मौत हो गई।

अरब न्यूज ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सुरक्षा सूत्रों के हवाले से जवाहिरी के मरने का दावा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर जवाहिरी की मौत होती है तो संगठन में नेतृत्व के लिए झगड़ा हो सकता है। दरअसल, इससे पहले ओसामा बिन लादेन के बेटे हज्मा बिन लादेन और अलकायदा के ताकतवर नेता अबु मोहम्मद अल मसरी की मौत हो चुकी है।
भारत को दी थी धमकी
2014 में अल कायदा के सरगना अयमान अल जवाहिरी ने AQIS के गठन की घोषणा की थी।

भारत में जन्मे आसिम उमर को इसका प्रमुख बनाया गया था। इसका मकसद भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, म्यांमार और बांग्लादेश की सरकारों के खिलाफ जेहाद करना है। पिछले साल एक वीडियो मैसेज जारी कर जवाहिरी ने ‘कश्‍मीर में मुजाहिद्दीनों’ से कहा था कि वे भारतीय सेना और सरकार पर निरंतर हमले करते रहें। यह मेसेज अलकायदा के मीडिया विंग अल शबाब ने जारी किया था। जवाहिरी ने यह भी बताया कि किस तरह से पाकिस्‍तान कश्‍मीर में सीमापार आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।

‘कश्‍मीर में लड़ाई अलग संघर्ष नहीं’।

अलकायदा चीफ ने यह भी दावा किया था कि ‘कश्‍मीर में लड़ाई’ अलग संघर्ष नहीं है बल्कि पूरी दुनिया में मुस्लिम समुदाय द्वारा विभिन्‍न ताकतों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘जिहाद’ का हिस्‍सा है। उसके आतंकी कश्‍मीर में मस्जिदों, बाजारों और जहां मुस्लिम इकट्ठा हों, उसे नुकसान न पहुंचाएं। जवाहिरी ने अपने संदेश में पाकिस्‍तानी सेना और सरकार को ‘अमेरिका का चापलूस’ करार देते हुए दावा किया था, ‘पाकिस्‍तान ने रूस के अफगानिस्‍तान से चले जाने के बाद ‘अरब मुजाहिद्दीन’ को कश्‍मीर जाने से रोका था।’

Express views

Recent Posts

तेंदुए ने बनाया बकरे को निवाला, सूचना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…

8 hours ago

जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, घरों के बाहर मंडरा रहा मगरमच्छों का खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…

8 hours ago

अरिल नदी में गिरे तीन बाइक सवार युवकों में दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटी SDRF, मौके पर पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार

बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…

8 hours ago

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…

9 hours ago

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…

10 hours ago

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

18 hours ago