Advertisement

home

यूएई : शासकों ने किये इस्लामिक पर्सनल ला में बड़े बदलाव, शराब पीने और ‘लिव-इन’ में रहने की दी गई छूट, ऑनर किलिंग के कानूनों को किया गया और सख्त।

मोहित ‘मासूम’@desk

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (U.A.E. ) ने शनिवार को एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए इस्लामिक पर्सनल लॉ में बड़े बदलाव किए हैं। इन बदलावों के अनुसार बिना शादी के वयस्क प्रेमी जोड़ों को अब साथ में रहने की इजाजत होगी वही 21 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं को शराब पीने में छूट प्रदान की गई है। सऊदी सरकार ने देश में ऑनर किलिंग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए इनसे जुड़े कानूनों को भी और सख्त किया है।

‘परिवर्तन प्रकृति का नियम है’ और शायद समय के साथ वहां के ‘शासकों’ ने इस बात को महसूस करते हुए कड़े इस्लामिक कानूनों में और अधिक नरम बनाने की पहल की है। यूएई सरकार ने अमेरिका के साथ हुई एक डील के अनुसार अमेरिकी मध्यस्थता के अन्तर्गत यूएई और इजरायल के मध्य के संबंधों को और प्रगाढ़ करने का प्रयास किया जायेगा। ताकि यू. ए .ई. मे इजरायली यात्रियों का आवागमन बढ़ सके साथ ही साथ निवेश के नये रास्ते भी खुल सके।

नागरिकों को शराब पीने और घर में रखने की मिली पर छूट।

शनिवार को जिन बदलावों की घोषणा की गई है उनमें प्रमुख तौर पर शराब को लेकर नियमों में नरमी बरती गई है, अब 21 साल या उससे ऊपर के किसी शख्स पर शराब पीने, बेचने या रखने के लिए जुर्माना नहीं लगाया जायेगा। इससे पहले लोगों को शराब खरीदने, उसके परिवहन या अपने घरों में रखने के लिए लाइसेंस लेने की अनिवार्यता थी। जो अब समाप्त कर दी गई है एवम्
साथ ही नए नियमों के अनुसार जिन मुस्लिमों के शराब पीने पर प्रतिबंध था, उन्हें भी शराब पीने से छूट प्रदान की गई है।

वयस्कों को मिली ‘लिव – इन रिलेशंस ‘ में रहने की इजाजत।

यूएई सरकार द्वारा ऐसे युवक व युवतियों को जिनका निकाह नही हुआ है,उन्हे बिना निकाह किये साथ – साथ रहने की छूट दे दी गयी है। इससे पहले लिव इन रिलेशंन वहां एक गंभीर अपराध के अन्तर्गत आता था। हालांकि दुबई जैसे शहर में विदेशियों के ‘ लिव इन ‘ में रहने को लेकर प्रशासन थोड़ी ढिलाई बरतता रहा था, मगर फिर भी सजा का खतरा तब भी कम नही रहता था।

ऑनर किलिंग से जुड़े कानूनों को भी और किया गया सख्त।

यूएई शासकों ने उन कानूनों में भी बड़े परिवर्तन कर दिए है जिनकी वजह से ऑनर किलिंग जैसे क्राइम को संरक्षण मिलता था। पुराने कानून के अनुसार पहले कोई भी व्यक्ति अपनी किसी महिला रिश्तेदार पर हमला करने के उपरान्त सिर्फ इसलिए बच जाता था कि क्योकि वह अगर यह साबित करने मे सफल हो जाता था कि वह महिला घर के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही है तो उस व्यक्ति को छोड़ दिया था परन्तु अब ऐसा नही होगा। अब ऑनर किलिंग को लेकर कानूनों को और सख्त कर दिया गया है।

Express views

Recent Posts

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन गंगवार का दिल्ली में निधन, जिले में शोक की लहर

पीलीभीत। जिला सहकारी बैंक के वर्तमान सभापति सत्यपाल गंगवार की पत्नी और राजनीति के क्षेत्र…

13 hours ago

दुर्व्यवहार के आरोप में SSP ने किया इंस्पेक्टर को निलंबित

बरेली: थाना नवाबगंज पर निरीक्षक अपराध के पद पर कार्यरत निरीक्षक जयपाल सिंह के विरुद्ध…

14 hours ago

टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बरेली। बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस के…

14 hours ago

पीलीभीत: बेटी को फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने का आरोप, डरी सहमी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, दी तहरीर

रिपोर्ट:विनय सक्सेना पीलीभीत। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक द्वारा नाबालिग छात्रा…

1 day ago

बरखेड़ा:नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही,नाले की सरिया युवक के पैर के आर-पार, आधे घंटे तक तड़पता रहा युवक

बरखेड़ा (पीलीभीत)। नगर पंचायत बरखेड़ा की कार्यप्रणाली और अधूरे पड़े निर्माण कार्य एक बार फिर…

2 days ago

पीलीभीत पुलिस ने 2.15 करोड़ की ड्रग्स भट्टी में जलाकर की खाक

पीलीभीत। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को एक निर्णायक कार्रवाई…

2 days ago