Advertisement

home

सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिए संकेत, अगले 2 से 3 महीने में फास्ट टैग हो जाएंगा अनिवार्य

@desk

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि सड़क निर्माण परियोजनाओं पर कोविड-19 (Covid-19) का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। नितिन गडकरी ने कहा, ‘निर्माण उपकरण निर्माताओं की क्षमता में 80 फीसदी की वृद्धि हुई है, जो लगभग दोगुना है।’

गडकरी ने कहा कि इस कठिन आर्थिक समय में बिल्डरों और ठेकेदारों की स्थिति में सुधार करने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। इस दौरान नितिन गडकरी ने फास्ट टैग को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा, ‘अगले 2 से 3 महीने में फास्ट टैग अनिवार्य हो जाएगा, हम इस प्रक्रिया पर काम कर रहे हैं. इसके साथ ही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राजमार्गों पर काले धब्बों पर वास्तविक समय के अपडेट के लिए एक पोर्टल विकसित किया जा रहा है। गडकरी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं और मौतों में लगभग 20 फीसदी की कमी आई है।

गडकरी ने कहा कि कई बार हाईवे घुमाव वाले होते हैं, हमने सड़कों का अलाइनमेंट सीधा रखने का फैसला किया है. हम दिल्ली-अमृतसर के बीच ग्रीन हाईवे बना रहे हैं, दोनों शहरों के बीच छह घंटे में सफर होगा। अभी दिल्ली से मेरठ जाने में 3-4 घंटे लगते हैं। अब केवल 45 मिनट का समय लगेगा. इस तरह का काम हर राज्य में चल रहा है।

वहीं, नेशनल हाइवे अथॉर्रिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के कामकाज को लेकर किए गए सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि एनएचएई में ऐसे भी लोग हैं जो प्रक्रिया को फास्ट ट्रैक नहीं करते, उनसे मै कहना चाहता हूं कि या तो आप अपना काम कीजिए वरना जॉब छोड़ दीजिए।

Express views

Recent Posts

खेत से मिट्टी निकालने के विवाद में युवक की ट्रेन से कटकर संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

​बरखेड़ा । थाना क्षेत्र के सिसईया गांव में सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक 20…

17 hours ago

बच्चों के विवाद के बाद मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खरगापुर खुर्द निवासी रामसिंह पुत्र हेमराज ने पुलिस को दी…

19 hours ago

अज्ञात चोरों ने 7 बंद घरों को बनाया निशाना,नकदी सहित लाखों की चोरी

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार की रात को गांव सहसा में अज्ञात चोरों ने 7 बंद…

2 days ago

चाय बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, किसान का साल भर का गल्ला व गृहस्थी राख 

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भोपतपुर में रविवार सुबह चाय बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में अचानक…

2 days ago

असंतुलित बाइक ने मारी टक्कर, चार घायल

​बरखेड़ा। पीलीभीत–बीसलपुर मार्ग पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक अनियंत्रित बाइक ने आगे चल…

2 days ago

नकली DRI अफसर बन लूटा सोना,312 वोर तमंचा, एक जिन्दा कारतूस सहित,आरोपी गिरफ्तार

बरेली। मीरगंज में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक…

2 days ago