Advertisement

home

ED : भगोड़े विजय माल्या के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई फ्रांस में 14 करोड़ की संपत्ति जब्त।

नई दिल्ली: भगोड़े व्यापारी विजय माल्या के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED)ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को धन शोधन रोधी कानून के तहत फ्रांस में विजय माल्या की 14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर फ्रांस के 32 एवेन्यू फोक स्थित विजय माल्या की संपत्ति को फ्रांसीसी प्राधिकरण ने जब्त कर लिया है। पीएमएलए के तहत की गई जांच से पता चला कि किंगफिशर एयरलाइंस के बैंक खाते से विदेश में बड़ी रकम निकाली गई थी। ईडी ने किंगफिशर एयरलाइंस के खिलाफ CBI द्वारा दर्ज की गई FIR के आधार पर पीएमएलए के तहत जांच शुरू की।

आरोपी विजय माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने के लिए नामित अदालत के समक्ष एक आवेदन भी भेजा गया था। मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने पिछले साल 5 जनवरी को विजय माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया था। विजय माल्या 9,000 करोड़ रुपये के बैंक कर्ज मामले में आरोपी है। वह मार्च 2016 से ही ब्रिटेन में रह रहा है। विजय माल्या फिलहाल जमानत पर है. साल 2017 के अप्रैल महीने में स्कॉटलैंड यार्ड के द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था।

इससे पहले ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट के आदेश से भी 64 वर्षीय विजय माल्या को बड़ा झटका लगा था। अप्रैल महीने में वह ब्रिटेन के हाई कोर्ट में भी मुकदमा भी हार गया था. जून महीने में भारत सरकार ने ब्रिटेन से आग्रह किया था कि विजय माल्या को शरण न दी जाए, क्योंकि उसकी इस बात का कोई आधार नहीं है कि भारत में उसके साथ अत्याचार होगा। तब ब्रिटेन सरकार ने यह संकेत भी दिया था कि माल्या का जल्दी ही प्रत्यर्पण हो सकता है। लेकिन बाद में ब्रिटेन की सरकार ने कहा कि विजय माल्या से जुड़ा एक ‘गोपनीय कानूनी’ मामला चल रहा है और जब तक इस मामले का समाधान नहीं हो जाता उसका भारत में प्रत्यर्पण संभव नहीं है।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

22 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

22 hours ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

23 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

23 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

2 days ago