Advertisement

मुसलमान समुदाय में एक से अधिक शादी करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती।

नई दिल्ली : महिलाओं के एक समूह ने शरिया क़ानून और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत मुसलमान समुदाय में एक से अधिक विवाह की प्रथा की अनुमति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

अंग्रेज़ी अख़बार द इंडियन एक्सप्रेस लिखता है कि वकील विष्णु शंकर जैन के ज़रिये यह याचिका दायर की गई है। वो कहते हैं कि संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन्स भी एक से अधिक विवाह के ख़िलाफ़ है।

वो कहते हैं, “यह विडंबना है कि व्यक्तिगत क़ानून की उपयुक्तता के आधार पर आईपीसी की धारा 494 के तहत एक से अधिक विवाह दंडनीय है।”

याचिका में कहा गया है कि हिंदू, ईसाई और पारसी क़ानून के तहत इस प्रथा पर रोक है जबकि मुस्लिम पर्सनल लॉ (शरीयत) एप्लिकेशन एक्ट, 1937 के सेक्शन 2 के तहत इसकी अनुमति है।

इसमें यह भी कहा गया है कि “संविधान के अनुच्छेद-14 के अनुसार यह भेदभावपूर्ण है और यह सार्वजनिक नीति, शालीनता और नैतिकता के ख़िलाफ़ है।”

यह याचिका हिमाचल प्रदेश की कशिका शर्मा, बिहार की उषा सिन्हा, उत्तर प्रदेश की किरण सिंह, सुवीद प्रवीण कंचन और पारुल खेड़ा और लखनऊ स्थित जन उदघोष संगठन ने दायर की है।

Express views

Recent Posts

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट,DM व SP ने गौरी शंकर मंदिर और दुग्धेश्वर मंदिर का लिया जायजा

पीलीभीत। ​श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न…

5 hours ago

निजी कंपनी के कर्मचारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

​ बरखेड़ा।उत्तराखंड के रुद्रपुर में ड्यूटी पर जाते समय एक निजी कंपनी के कर्मचारी की…

6 hours ago

डकैती की बड़ी वारदात से पहले पुलिस की कार्रवाई, चार बदमाश गिरफ्तार

बरखेड़ा पीलीभीत। बरखेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए डकैती की एक बड़ी वारदात…

6 hours ago

इंस्टाग्राम पर सस्ती बाइक का विज्ञापन देख झांसे में आया युवक, 43.5 हजार रुपये गंवाए

  बरखेड़ा (पीलीभीत)।सोशल मीडिया पर सस्ता वाहन खरीदने का लालच क्षेत्र के एक युवक के…

6 hours ago

मॉर्निंग वॉक पर निकले किराना व्यापारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी बोला जिन्न के कहने पर की हत्या

बरेली ।मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 साल के परचून व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या की…

14 hours ago

बरेली: शिक्षक के डांटने पर भड़के युवकों का पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…

1 day ago