Advertisement

home

किसानों के हक के लिए मै गिरफ्तार होने को भी तैयार हूँ….मौलाना तौकीर रजा खां।

मोहित ‘मासूम’@express views

बरेली : इत्तेहात ए मिल्लत काउंसिल (lMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने अपने आवास पर बुलायी गई प्रेस वार्ता मे घोषणा की कि किसानों के हक लिए उनकी पार्टी IMC संवैधानिक उपायो के साथ किसी भी हद में जाने के तैयार है। उन्होने कहा कि अगर किसानों की मांग को केन्द्र सरकार द्वारा 9दिसंबर की फाइनल बातचीत में स्वीकार नही किया गया तो lMC 10 दिसंबर को दिल्ली पहुच कर किसानों के साथ आन्दोलन में शामिल होगी।

उन्होने आगे कहा कि ” किसानों को उनका हक दिलाने के लिए अगर मुझे गिरफ्तार भी होना पड़ा तो मै गिरफ्तार होने के लिए भी तैयार हूँ। “

उन्होने कहा , किसान इस देश का अन्नदाता है। अगर वह दुखी रहेगा तो कोई भी सुखी नही रह सकता। उन्होने केन्द्र सरकार पर आरोप लागाते हुए कहा कि सरकार ने अपने कुछ पूजीपति मित्रों को लाभ पहुचाने के लिए इन कानूनों के माध्यम से अन्न के भंडारण करने की सुविधा प्रदान की गई है। ये स्थिति ‘कोरोना’ से भी ज्यादा भयानक है । इससे देश के अन्न का सारा भंडारण कुछ लोगों के हाथ में सिमट के रह जायेगा, ये स्थिति देश, किसान, और यहाँ के नागरिकों सभी के लिए बहुत हानिकारक है।

एम. एस. पी. पर उन से पूछे गये सबाल पर उन्होने कहा कि आखिर किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य कब मिल पाता है…..? किसान की फसल में कमियाँ निकलकर उनकी फसलों को खरीदने से मनाकर दिया जाता है। परिणामस्वरुप उसे थक हार औने पौनै दाम में अपनी फसल बेचने को मजबूर होना पड़ता है।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

22 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

22 hours ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

23 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

23 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

2 days ago