Advertisement

एक अधेड़ महिला के चरित्र हनन करने को लगे पोस्टर से शहर में मची खलबली

पीलीभीत।एक अधेड़ विधवा महिला के पोस्टर लगने पर शहर में खलबली मच गई। महिला ने पास के ही एक व्यक्ति पर ब्लैकमेल करने और पोस्टर लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की।जबकि पुलिस के मुताबिक उनके पास इस बात की कोई जानकारी नही है।

जानकारी के अनुसार , मोहल्ला पकड़िया निवासी एक अधेड़ महिला ने मोहल्ला तखान निवासी आशीष अग्रवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि आशीष अग्रवाल उसको पिछले कई माह से ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी ने महिला को धमकी भरे कई अश्लील पत्र भी भेजे हैं। उसने उक्त महिला से पिछले आठ माह में 45हजार रुपये भी ऐंठ लिये। और अब उसकी दुकान व मकान को भी महिला से जबरन अपने नाम करवाना चाहता है। किन्तु महिला द्वारा मना करने पर आरोपी ने मंगलवार रात उसके चरित्र पर लांछन लगाते हुए उसके नाम व फ़ोटो सहित अश्लील बातें लिखते हुए सैकड़ों पोस्टर मोहल्ले व उसके आसपास के क्षेत्र में लगा दिए।
जिस पर महिला ने उसकी शिकायत पुलिस में की है।
पुलिस द्वारा आस पास लगे cctv कैमरों सुराग तलाशे जा रहे हैं।
वहीं जब इस बारे में शहर कोतवाल से मामले के बारे में बात की गई तो उन्होंने इस मामले में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया। वहीं एक सिपाही द्वारा दी गयी जानकारी में बताया गया कि मामले की जांच चल रही है औऱ आरोपी के घर पर दविश भी दी गयी थी किन्तु आरोपी आशीष अग्रवाल घर से फरार है।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

22 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

22 hours ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

23 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

23 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

2 days ago