मोहित ‘मासूम’@express views
टनकपुर / बनबसा : एसडीएम ऑफिसर हिमांशु कफाल्टिया ने बताया कि जांच के दौरान नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे सभी लोगों के पहचान पत्र के साथ सभी जरुरी जानकारी देखी जा रही हैं। इसके अलावा यह भी पूछा जा रहा है कि भारत में नेपाली नागरिक क्या कार्य करते हैं और किस ठेकेदार ने उनका आधार कार्ड बनाया है। एक तरफ जहां भारत और नेपाल के बीच में तनाव की स्थिति बनी हुई है वहीं दूसरी तरफ कोरोना काल में नेपाल में फर्जी तरीके से भारतीय आधार कार्ड बनाने की चौकाने वाली खबर सामने आई है।
बुधवार को भारत में प्रवेश करने के लिए बनबसा सीमा पर नेपाली नगारिकों की लंबी कतार देखी गई। मामले में टनकपुर के एसडीएम ऑफिसर हिमांशु कफाल्टिया ने कहा कि बनबसा सीमा से भारत में आने के लिए बहुत से नेपाली नागरिक भारतीय आधार कार्ड बना रहे हैं जो सुरक्षा जोखिम पैदा कर सकता है।
हिमांशु कफाल्टिया ने कहा कि कि इस संबंध में ज्यादातर नेपाली लोगों के आधार कार्ड की सुरक्षा का विषय सामने आया है, हालांकि इस संबंध में पहले भी अन्य अधिकारियों के समक्ष यह मुद्दा उठाया गया है।
एसडीएम ऑफिसर हिमांशु कफाल्टिया ने बताया कि जांच के दौरान नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे सभी लोगों के पहचान पत्र के साथ सभी जरुरी जानकारी देखी जा रही हैं. इसके अलावा यह भी पूछा जा रहा है कि भारत में नेपाली नागरिक क्या कार्य करते हैं और किस ठेकेदार ने उनका आधार कार्ड बनाया है।
बता दें कि लॉकडाउन के दौरान से ही भारत-नेपाल के बीच तनाव स्थित बनी हुई है। जिसके चलते मार्च महीने में भारत-नेपाल से जुड़ने वाली सभी सीमाओं को बंद कर दिया गया था।
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद में शुक्रवार…
बरेली। बरेली-मुरादाबाद मंडल विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए जिले में आज सुबह 8 बजे…
फतेहगंज पश्चिमी। नायब तहसीलदार व क्षेत्र अधिकारी, थाना प्रभारी की देखरेख में लगाई गई 34…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम अलकथान में गुरुवार को एक 32 वर्षीय युवक का शव गांव…
पीलीभीत/बीसलपुर। रामलीला महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार 22 अक्टूबर को विभीषण राज्याभिषेक और भावपूर्ण भरत मिलाप…
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला भिटौरा में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना…