Advertisement

home

बंगाल : जेपी नड्डा के काफिले की गाड़ियों में तोड़फोड़, अमित शाह बोले- ‘बंगाल अत्याचार और अंधकार के युग में’।

@desk

प. बगाल : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष जेपी नड्डा के पश्चिम बंगाल के दौरे का आज दूसरा दिन है। वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर जा रहे हैं। बीजेपी ने आरोप लगाया कि जेपी नड्डा और कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया है।

इस घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी पर निशाना साधा है, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, ” आज बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी के ऊपर हुआ हमला बहुत ही निंदनीय है, उसकी जितनी भी निंदा की जाये वो कम है।केंद्र सरकार इस हमले को पूरी गंभीरता से ले रही है. बंगाल सरकार को इस प्रायोजित हिंसा के लिए प्रदेश की शांतिप्रिय जनता को जवाब देना होगा।”

शाह ने लिखा है, ”तृणमूल शासन में बंगाल अत्याचार, अराजकता और अंधकार के युग में जा चुका है। टीएमसी के राज में पश्चिम बंगाल के अंदर जिस तरह से राजनीतिक हिंसा को संस्थागत कर चरम सीमा पर पहुँचाया गया है, वो लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए दु:खद भी है और चिंताजनक भी।”

बता दें कि दक्षिण 24 परगना में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का काफिला रोकने की कोशिश की, इस दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी भी की. सुरक्षा एजेंसियों ने जेपी नड्डा के काफिले को सुरक्षित बाहर निकाला।

बंगाल पुलिस की ओर से इस संबंध में जारी बयान में कहा गया है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सुरक्षित रूप से कार्यक्रम स्थल डायमंड हार्बर पहुंच गए। उनके काफिले को कुछ नहीं हुआ। डायमंड हार्बर में फाल्टा पुलिस स्टेशन में देबिपुर में कुछ लोगों ने आंशिक रूप से और अचानक काफिले के पीछे चलने वाले वाहनों की ओर पत्थर फेंके। हालांकि सभी लोग सुरक्षित हैं और स्थिति शांतिपूर्ण है। वास्तविक घटनाओं का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

  • बुलेटप्रूफ कार के कारण मैं सुरक्षित हूं: जेपी नड्डा

दक्षिण 24 परगना में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ‘हमारे काफिले में एक कार नहीं है, जिस पर हमला नहीं किया गया। मैं सुरक्षित हूं क्योंकि मैं बुलेटप्रूफ कार में यात्रा कर रहा था। पश्चिम बंगाल में अराजकता और असहिष्णुता की इस स्थिति को समाप्त करना है। कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय घायल हैं।’

वहीं, बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘मैं इस हमले में घायल हो गया हूं। पार्टी अध्यक्ष की कार पर भी हमला किया गया। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। पुलिस की मौजूदगी में गुंडों ने हम पर हमला किया. ऐसा लगा जैसे हम अपने ही देश में नहीं हैं।’

पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ ने कहा, ‘राज्य में अराजकता की चौंकाने वाली रिपोर्ट पर चिंतित हूं। सुबह-सुबह मैंने मुख्य सचिव और डीजीपी को अलर्ट किया था, लेकिन फिर भी यह घटना हो गई।’

इस मामले में बंगाल पुलिस ने कहा कि जेपी नड्डा के काफिले को कुछ नहीं हुआ। देबिपुर में कुछ लोगों ने काफिले के पीछे चलने वाले वाहनों पर पत्थर फेंके गए हैं। सभी लोग सुरक्षित हैं और स्थिति शांतिपूर्ण है। वास्तविक घटनाओं का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

  • जेपी नड्डा के आने से पहले भी बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला।

इससे पहले बीजेपी ने दावा किया कि टीएमसी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे से कुछ घंटे पहले ही बीजेपी नगर अध्यक्ष सुरजीत हल्दर पर हमला किया है. बीजेपी का आरोप था कि जब जेपी नड्डा के स्वागत को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता झंडा-पोस्टर लगा रहे थे, तभी टीएमसी के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।

बीजेपी नगर अध्यक्ष सुरजीत हलधर ने कहा कि हम जेपी नड्डा जी की यात्रा से पहले झंडे और बैनर लगा रहे थे, तभी 100 से अधिक टीएमसी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने हम पर हमला किया। उन्होंने हमें बुरी तरह पीटा है। उन्होंने मुझे चेतावनी भी दी कि वे मुझे मार देंगे। हमारे 10-12 कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि यह एक झूठा आरोप है क्योंकि हम कभी ऐसा काम नहीं करते हैं। असल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अभिषेक बनर्जी का पोस्टर फाड़ दिया है। दिलीप घोष और कैलाश विजयवर्गीय हमेशा गलत बयान देते हैं, बीजेपी केवल झूठ बोलती है।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: कड़ी सुरक्षा के बीच विधान परिषद शिक्षक चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद में शुक्रवार…

16 hours ago

बरेली-मुरादाबाद एमएलसी चुनाव: बरेली के 25 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू

बरेली। बरेली-मुरादाबाद मंडल विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए जिले में आज सुबह 8 बजे…

20 hours ago

पुरानी बाइकों की हुई नीलामी, 1.54 लाख में बिकीं

फतेहगंज पश्चिमी। नायब तहसीलदार व क्षेत्र अधिकारी, थाना प्रभारी की देखरेख में लगाई गई 34…

1 day ago

संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम अलकथान में गुरुवार को एक 32 वर्षीय युवक का शव गांव…

1 day ago

पीलीभीत: भरत मिलाप का मार्मिक मंचन, नगर में धूमधाम से निकली श्रीराम राजगद्दी शोभायात्रा

पीलीभीत/बीसलपुर। रामलीला महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार 22 अक्टूबर को विभीषण राज्याभिषेक और भावपूर्ण भरत मिलाप…

1 day ago

बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी, जेवर और आठ हजार की नकदी ले उड़े चोर

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला भिटौरा में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना…

2 days ago