मोहित ‘मासूम’@express views
रांची : चारा घोटाले में सजायाफ्ता राजद (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत में फिर से गिरावट आ गई है। झारखंड के रांची में स्थित रिम्स (RIMS) के पेइंग वार्ड में इलाज करा रहे लालू यादव की किडनी का क्रिएटिनिन लेबल लगातार बढ़ता जा रहा है। रिम्स के डा. के मुताबिक लालू प्रसाद यादव की केवल किडनी 25 फीसदी ही काम कर रही है। शनिवार को लालू के इलाज में लगे डॉक्टर उमेश प्रसाद यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले कुछ दिनों तक स्थिति ऐसी ही रही तो लालू यादव को डायलिसिस कराने की जरूरत पड़ सकती है।
लालू का इलाज कर रहे डॉ. उमेश प्रसाद ने बताया कि ” पिछले कुछ दिनों से लालू प्रसाद बहुत चिंतित और परेशान हैं। उनकी किडनी 25% फंक्शन कर रही है। ऐसे में कभी भी उनकी किडनी काम करना बंद कर सकती है। हमने लिखित में इस बारे में रिम्स के उच्च पदाधिकारी और सरकार को सूचना दे दी है। “
डॉक्टर के अनुसार लालू यादव का ब्लड शुगर भी बढ़ा हुआ है। इसलिए उन्हें अच्छे इलाज की जरूरत है। उमेश यादव ने कहा कि अगर जरुरत पड़ती है तो लालू यादव के इलाज के लिए बाहर से भी डॉक्टर बुलाये जा सकते है। जब उन्हे रिम्स में एडमिट किया गया था उस समय उनकी किडनी 53 प्रतिशत काम कर रही थी, लेकिन अब केवल 25 प्रतिशत की किडनी काम कर पा रही है। इन पिछले दो सालों में लालू यादव की किडनी के काम करने की दरों में काफी गिरावट आयी है। फिलहाल उनकी हालत चिन्ताजनक बनी हुई है।
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…
बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…
पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार, को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…