Advertisement

home

पश्चिम बंगाल में फिर गरजे अमित शाह , की बंगाल की जनता से अपील एक बार सेवा का मौका दें।

मोहित ‘मासूम’@express views

मिदनापुर: अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में एक किसान रैली में एक बार फिर ममता सरकार पर खूब गरजे ।उन्होंने अपने संबोधन में बंगाल की जनता से अपील की कि वह एक बार 5 वर्षों के लिए बीजेपी को भी बंगाल में सरकार बनाने का अवसर प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि ” आपने कांग्रेस को तीन दशकों तक (30 वर्षों) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को 27 साल तक और ममता दीदी को 10 वर्षों तक पश्चिम बंगाल में सत्ता सौंपी है। आप केवल 5 वर्षों तक हमें बंगाल की सत्ता की चाबी सौप दे, हम बंगाल को इन 5 वर्षों में ‘सोनार बंगला’ बना कर दे देंगे । “

उन्होंने ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में 300 के लगभग बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या बंगाल में हो चुकी है। उन्होंने इस अवसर पर कई कार्यकर्ताओं के नाम भी गिनाये। ममता बनर्जी ‘मां माटी मानुष’ के नारे के सहारे बंगाल की सत्ता तक पहुंची थी। परंतु उन्होंने किया क्या….! उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार ने बंगाल के में केवल तुष्टिकरण, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा दिया है। दीदी का उद्देश्य केवल अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाने तक ही सीमित है। ममता दीदी की वजह से ही बंगाल के लोग केंद्र सरकार की आर्थिक योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। आयुष्मान भारत के अंतर्गत ₹5 लाख तक के इलाज की सुविधा हो या प्रधानमंत्री किसान योजनाओं के योजना के अंतर्गत किसानों को मिलने वाले ₹6000 का लाभ हो। बंगाल की जनता दोनों ही सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से महरूम है। केन्द्र सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ भी ममता सरकार की नीतियों के कारण पश्चिम बंगाल की जनता को नहीं मिल पा रहा है।

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने वक्तव्य में दावा करते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी 200 से अधिक सीटें बंगाल में प्राप्त करेगी। अमित शाह ने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हुए सामायिक हमले का भी जिक्र किया। उन्होने कहा कि जितना ममता डरायेगी, हमारे कार्यकर्ता उतना ही ज्यादा डटकर उनका सामना करेंगे। बीजेपी जनता और कार्यकर्ताओं के बल पर ही 200 से अधिक सीटें पश्चिम बंगाल में जीतकर सरकार बनाएगी। ममता बनर्जी पर हमला करते हुए उन्होने कहा कि ” दीदी कहती है बीजेपी दलबदल करती है। मै उनसे कहना चहाता हूं जब आपने कांग्रेस पार्टी छोड़कर तृणमूल पार्टी बनायी थी, तब दलबदल नही हुआ था। …….. ये शुरूआत है चुनाव आते आते आप अकेले रह जायेगी। “

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री रहे शुभेंदु अधिकारी ने आज अमित शाह के सामने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। शुभेंदु अधिकारी के अलावा टीएमसी के ही कई अन्य नेताओं, कांग्रेस के कई विधायकों , नेताओं एवं सीपीएम पार्टी के भी कई नेताओं ने शाह की उपस्थिति में आज बीजेपी की सदस्यता जॉइन की।

Express views

Recent Posts

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन गंगवार का दिल्ली में निधन, जिले में शोक की लहर

पीलीभीत। जिला सहकारी बैंक के वर्तमान सभापति सत्यपाल गंगवार की पत्नी और राजनीति के क्षेत्र…

8 hours ago

दुर्व्यवहार के आरोप में SSP ने किया इंस्पेक्टर को निलंबित

बरेली: थाना नवाबगंज पर निरीक्षक अपराध के पद पर कार्यरत निरीक्षक जयपाल सिंह के विरुद्ध…

9 hours ago

टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बरेली। बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस के…

9 hours ago

पीलीभीत: बेटी को फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने का आरोप, डरी सहमी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, दी तहरीर

रिपोर्ट:विनय सक्सेना पीलीभीत। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक द्वारा नाबालिग छात्रा…

1 day ago

बरखेड़ा:नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही,नाले की सरिया युवक के पैर के आर-पार, आधे घंटे तक तड़पता रहा युवक

बरखेड़ा (पीलीभीत)। नगर पंचायत बरखेड़ा की कार्यप्रणाली और अधूरे पड़े निर्माण कार्य एक बार फिर…

2 days ago

पीलीभीत पुलिस ने 2.15 करोड़ की ड्रग्स भट्टी में जलाकर की खाक

पीलीभीत। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को एक निर्णायक कार्रवाई…

2 days ago