Advertisement

home

J&k जिला परिषद चुनाव परिणाम : जीत गया लोकतंत्र, हार के बाबजूद राज्य में बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी, घाटी में पहली बार लहराया परचम।

मोहित ‘मासूम’@express views

जम्मू कश्मीर : अनुछेद 370 हटने के बाद जम्मू और कश्मीर में हुए पहले चुनाव के परिणाम आ गये हैं। जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (DDC) चुनाव के नतीजों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। उसे जम्मू कश्मीर की जनता ने उसकी उम्मीदों से भी ज्यादा सीटें प्रदान कर तोहफा दिया है बीजेपी भले ही बहुमत तक नहीं पहुंच पाई हो लेकिन वह चुनाव में हार के बावजूद भी जीत गई है। पार्टी ने इतनी बड़ी विजय की कल्पना भी नहीं की होगी । कुल 280 सीटों पर हुए चुनाव में सभी के परिणाम में फारुख अब्दुल्ला की अगुवाई वाले गुपकार गठबंधन को 108 सीटें और भाजपा को 74 सीटें पर जीत मिली हैं।

घाटी के चुनावों से पहले हुए पीपुल्स अलायंस फॉर गुप्कर डिक्लेरेशन (PAGD) या गुपकार गठबंधन को भाजपा ने कड़ी टक्कर दी। इन चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशियों का भी प्रदर्शन शानदार रहा। निर्दलीय प्रत्याशियों ने कांग्रेस से ज्यादा सीटें अपने नाम की है। कांग्रेस ने 26 सीटें अपने नाम की तो वहीं निर्दलियों ने खाते में अभी तक 49 सीटें आ गयी थी।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू के साथ ही कश्मीर के लोगों ने गुपकर गठबंधन को पूरा समर्थन दिया है।

● जम्मू में बीजेपी ने प्राप्त किया बहुमत।

जम्मू-कश्मीर जिला विकास परिषद चुनावों के रिजल्ट में गुपकार गठबंधन भले ही आगे रहा हो लेकिन अगर पार्टियों के व्यक्तिगत परिणाम की तुलना करें, तो बीजेपी ने ही सबसे ज्यादा सीटें इन चुनावों में प्राप्त की है। जम्मू में तो उसने पूर्ण भी बहुमत प्राप्त कर लिया है। बीजेपी गुपकार की सातों पार्टियों से अकेले ही चुनाव में मुकाबला कर रही थी । बता दें कि बीजेपी के खिलाफ 7 दलों ने गुपकार गठबंधन बनाकर एक साथ चुनाव लड़ा है। गुपकार गठबंधन में नैशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, पीपल्स कॉन्फ्रेंस, आवामी नैशनल कॉन्फ्रेंस, J&K पीपल्स मूवमेंट के साथ ही सीपीआई और सीपीएम शामिल हैं।राज्य की 280 सीटों के लिए आठ चरणों में चुनावों हुए थे। इन चुनावो मे कुल 4,181 उम्मीदवारों चुनाव मैदान मे भाग लिया था।

● 3 सीटों पर घाटी में बीजेपी ने लहराया परचम।

कश्मीर घाटी की 3 सीटों पर पहली बार जीत दर्ज करके बीजेपी अपना परचम लहराया।
कश्मीर घाटी में मुस्लिमों की आबादी ज्यादा है और यहां तीन सीटों पर बीजेपी की जीत बड़े मायने रखती है।
बीजेपी को घाटी में पहली सीट जिताने वाले उम्मीदवार एजाज हुसैन ने अपनी जीत के बाद कहा, “हमने गुपकार गठबंधन के उम्मीदवार के खिलाफ लड़ाई लड़ी और बीजेपी आज श्रीनगर में विजयी हुई। मैं जम्मू-कश्मीर और सुरक्षा बलों के लोगों को बधाई देता हूं।”
बीजेपी नेता राममाधव ने हुसैन को जीत की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा “भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एजाज को जीत के लिए बधाई। डीडीसी चुनाव में कश्मीर की बल्हामा सीट पर जीत के लिए बधाई।” तुलाल, काकपोरा में भी खिला कमल। कश्मीर घाटी की दो और सीट पर कमल खिला है। कश्मीर में प्रत्याशियों की जीत से बीजेपी उत्साहित है। “

डीडीसी चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने पार्टी की जीत का भरोसा जताया है। वहीं, शहनवाज हुसैन ने इसे जनता की जीत बताई है। शहनवाज हुसैन ने इन चुनावों में पार्टी की स्थिति मजबूत करने के लिए जम्मू-कश्मीर में काफी मेहनत और कैंपेनिंग की थी। उसी का नतीजा है कि आज बीजेपी जम्मू कश्मीर में इतनी जीत सीटें जीतने में सफल हो सकी। बांदीपोरा जिले के तुलाल सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार एजाज अहमद ने जीत दर्ज की है। वहीं, पुलवामा जिले की काकपोरा सीट पर बीजेपी के मुन्हा लतीफ ने जीत दर्ज की है। कश्मीर घाटी में पहली बार कमल का खिलना बीजेपी के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Express views

Recent Posts

तेंदुए ने बनाया बकरे को निवाला, सूचना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…

7 hours ago

जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, घरों के बाहर मंडरा रहा मगरमच्छों का खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…

7 hours ago

अरिल नदी में गिरे तीन बाइक सवार युवकों में दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटी SDRF, मौके पर पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार

बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…

7 hours ago

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…

9 hours ago

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…

9 hours ago

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

17 hours ago