Advertisement

33591 महिलाओं को मिला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ


पहली बार गर्भवती होने पर तीन किश्तों में मिलते हैं 5000 रूपये

पीलीभीत, 24 दिसंबर 2020:- पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को प्रधानमन्‍त्री मातृ वन्‍दना योजना के तहत तीन किश्तों में 5000 रूपये दिए जाते हैं | जनवरी 2017 से शुरू हुई इस योजना के तहत से अब तक जिले में 33592 महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। महिलाओं को लाभ दिलाने के मामले में पूरनपुर ब्‍लाक सबसे आगे है। सभी आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की महिलाओं को प्रधानमन्‍त्री मातृ वन्‍दना योजना का लाभ दिलाने के लिए तत्‍पर रहती हैं ।

अपर मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमन्‍त्री मातृ वन्‍दना योजना जनवरी 2017 में प्रारम्‍भ की गई थी। उस समय से लेकर अभी तक 33591 महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है । इस दौरान 79.39 प्रतिशत लक्ष्‍य की प्राप्ति हुई है। पूरनपुर ब्‍लाक में 18132 महिलाओं को इसका लाभ दिलाया जा चुका है। इन्‍हें तृतीय किस्‍त प्रदान की जा चुकी है।

किसे मिलेगा प्रधानमंत्री मातृ योजना का लाभ

पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाएं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ लेने के लिए पात्र मानी गई हैं। योजना का लाभ पाने के लिए जरूरी है कि महिला की उम्र 19 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। सरकारी कर्मचारी को इसके लाभ से वंचित रहना होगा। सरकारी कर्मचारी की सेवा शर्तों में वेतन सहित मातृत्व अवकाश जैसे लाभ पहले से ही जुड़े होते हैं जबकि प्राइवेट संस्थान में काम करने वाली महिला अगर किसी अन्य कानून के तहत मातृत्व लाभ की सुविधा प्राप्त कर रही है तो वह भी इस योजना के तहत लाभ प्राप्त नहीं कर सकती है। साथ ही साथ किसी अन्य योजना का लाभ ले रही या फिर इसी योजना के तहत लाभ ले चुकीं महिलाओं को भी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से वंचित रहना पड़ सकता है।

तीन किस्तो में मिलती है मदद राशि

पहली क़िस्त– यह किस्त 1000 रूपये की होती है जो कि गर्भावस्था के दौरान पंजीकरण के समय प्रदान की जाती है।

दूसरी क़िस्त– इस किस्त को प्रसव पूर्व जांच होने (गर्भावस्था के 6 महीने बाद) के बाद और प्रसव के पहले दिया जाता है। दूसरी किस्त में लाभार्थी को 2000 रूपये मिलते हैं।

तीसरी क़िस्त– तीसरी किस्त बच्चे के जन्म और उसके पंजीकरण तथा टीकाकरण का के प्रथम चक्र पूरा होने पर मिलती है। इसके तहत लाभार्थी को 2000 रूपए दिए जाते हैं।

Express views

Recent Posts

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…

3 hours ago

विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख की ठगी, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। विदेश में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब…

18 hours ago

मस्जिद में तोड़फोड़ और नमाजियों से अभद्रता करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे के साथ भेजा गया जेल

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। स्थानीय थाना पुलिस ने करीब दो सप्ताह पहले कस्बे की हुसैनी मस्जिद…

21 hours ago

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक से गिरे मासूम की कुचलकर मौत, मां गंभीर रूप से घायल

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)।थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर धनेटा फाटक के पास एक दर्दनाक…

21 hours ago

नगर पालिका परिषद द्वारा लगाया गया वाटर फ्रीजर, शीतल जल का हुआ शुभारंभ

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)।नगर में जनहित और परोपकार की दिशा में एक सराहनीय पहल…

1 day ago

वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए गैंगरेप व धमकी के आरोप

बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय नौवीं कक्षा की छात्रा…

2 days ago